Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019 में अपने आईपीएल करियर का अंतिम मैच खेल सकते हैं ये 5 दिग्गज खिलाड़ी

आईपीएल की शुरुआत मार्च में होने वाली है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार आईपीएल आ आयोजन देश से बाहर होगा. आईपीएल की सभी टीमें अपने प्लेयर को रिटेन और रिलीज कर चुकी हैं. जल्द ही खिलाड़ियों की नीलामी भी होने वाली है. इन सब के बीच कई दिग्गज खिलाड़ियों को भी टीम ने रिलीज कर दिया है. जैसे दिल्ली ने गौतम गंभीर को पंजाब ने युवराज सिंह को.  इन खिलाड़ियों की फॉर्म और उनकी उम्र भी उनका साथ नहीं दी रही हैं. आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं. जिनका ये आखिरी आईपीएल हो सकता है.

गौतम गंभीर 

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर बहुत दिनों से टीम से बाहर चल रहे हैं. इस खिलाड़ी को पिछले सीजन दिल्ली ने अपना कप्तान बनाया. लेकिन गंभीर की बल्लेबाजी में लगातार गिरावट आई. जिसकी वजह से इस खिलाड़ी ने खुद दिल्ली की  कप्तानी छोड़ दी. जिसके बाद श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया.

गंभीर की उम्र 37 साल हो गई है. और जैसे इस खिलाड़ी को दिल्ली ने रिलीज किया अब ये देखना दिलचस्प होगा कौन सी टीम इस खिलाड़ी को अपने टीम में लेती है. ये गौतम का आखिरी आईपीएल हो सकता है.

गौतम गंभीर का आईपीएल रिकॉर्ड 

गौतम गंभीर ने अब तक 154 आईपीएल मैच खेले हैं. जिनमे उन्होंने 31.23 के औसत और 123 के स्ट्राइक रेट से 4217 रन बनाएं हैं. इस खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर 93 रन का रहा है.

युवराज सिंह 

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में शुमार रहे युवराज सिंह को तब बड़ा झटका लगा जब  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया. यानी अब उनकी इस टीम से छुट्टी हो चुकी है. लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह के लिए ये बड़ा झटका है.

गौरतलब है कि युवराज सिंह को इसी साल की विशाल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने खरीदा था और उम्मीद की जा रही थी कि इस टीम के जरिए युवराज सिंह दोबारा लय में लौट आएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं क्योंकि युवराज सिंह का खराब प्रदर्शन उनके लिए फिर मुसीबत बन गया. 36 वर्षीय इस बल्लेबाज का भी ये आखिरी आईपीएल हो सकता है.

आईपीएल में युवराज का ये है रिकॉर्ड 

आईपीएल में इस खिलाड़ी ने 128 मैच खेले हैं जिसमे 24.78 के औसत और 129.68 के स्ट्राइक रेट से 2652 रन बनाएं हैं. इस खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर 83 का रहा है.

ब्रेंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आईपीएल में अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक मैकुलम को बंगलौर की टीम ने रिलीज कर दिया है. इसी के साथ ये कयास लगाएं  जा रहे हैं ये आईपीएल इस खिलाड़ी का आखिरी आईपीएल हो सकता है. यह खिलाड़ी पहले ही अंतराष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले चूका है. इस खिलाड़ी की उम्र भी 37 साल की हो गई है.

ब्रेंडन मैकुलम का आईपीएल रिकॉर्ड 

इस खिलाड़ी ने अब तक आईपीएल में 109 मैचों में लगभग 28 के औसत से 2881 रन बनाएं हैं. साथ ही मैकुलम का स्ट्राइक रेट 131.61 का रहा है. मैकुलम का सर्वाधिक स्कोर 158 रन नाबाद का  है. जो इस खिलाड़ी ने आईपीएल के पहले मैच में कोलकाता के लिए खेलते हुए बनाया था.

शेन वाटसन 

मैकुलम के तरह शेन वाटसन का भी ये आखिरी आईपीएल साबित हो सकता है. इस खिलाड़ी में पिछले आईपीएल सीजन शानदार बल्लेबाजी की थी. वाटसन ने भी अंतराष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले लिया है.

37 साल का यह खिलाड़ी पिछले सीजन चेन्नई को विजेता बनाने में शानदार योगदान दिया था. बढ़ती उम्र इस खिलाड़ी के संन्यास लेने की वजह हो सकती है.वाटसन ने अब तक आईपीएल में 117 मैच खेले हैं.जिसमे इस खिलाड़ी ने अब तक 3177 रन बनाएं हैं.

क्रिस गेल

आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल पिछले आईपीएल सीजन पंजाब के लिए खेल रहे थे. 39 साल के इस बल्लेबाज ने एक शतक भी जड़ दिया. बढती उम्र इस खिलाड़ी के आड़े आ सकती है.

आईपीएल तक ये खिलाड़ी 40 साल का हो जाएगा. इस वजह से क्रिस गेल का भी ये आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. इस खिलाड़ी ने आईपीएल में 112 मैच में 3994 रन बनाएं हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019 में अपने आईपीएल करियर का अंतिम मैच खेल सकते हैं ये 5 दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.