आईपीएल 2019 के शुरू होने में महज कुछ ही महीनों का समय बचा हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक इसी साल खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में की जाएगी। हालांकि नीलामी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया हैं। खिलाड़ियों की नीलामी से पहले बीसीसीआई ने सभी टीमों से रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी थी।
तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक को अपने साथ जोड़ा है। वही दूसरी तरफ श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजया को और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया गया हैं। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस इस नीलामी में कुछ खिलाडियों को अपने साथ जोड़ना चाहेगी। तो आइए आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारें में जिन्हे मुंबई इंडियंस अपने साथ आईपीएल में जोड़ना चाहेगी।
इयोन मॉर्गन

आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियन अपने मध्यक्रम के चलते नॉकआउट तक नहीं पहुंच पायी थी। इसे मजबूत करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने खुद नंबर 4 पर बल्लेबाजी तक की। लेकिन इसके बाबजूद भी टीम का मध्यक्रम फेल होता रहा। एवेन लुईस और सूर्यकुमार यादव ने लगातार टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। लेकिन तब नीचे के बल्लेबाज उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। इसको देखते हुए ईयान मॉर्गन मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
तुषार देशपांडेय

ये नाम भले ही लोगों को चौंकाने वाला लगे। लेकिन गेंदबाजी के हिसाब से ये मुंबई इंडियंस के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता हैं। घरेलू मैच में मुंबई के लिए इस खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा हैं। पिछले साल इस खिलाड़ी को किसी भी टीम ने नहीं ख़रीदा था। इस खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। मुंबई इंडियंस के पास बुमराह के अलावा कोई अच्छा भारतीय गेंदबाज नहीं हैं।
बाबा अपराजित

बता दे यह खिलाड़ी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुका है। लेकिन वहां इन्हे एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में बाबा अपराजित का प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन इसके बाबजूद भी आईपीएल 2018 की नीलामी में इन्हे किसी ने भी नहीं ख़रीदा।बता दे ये मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही अच्छी गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे में मुंबई इनको अपनी टीम के साथ जोड़ना चाहेगी।
ओशैन थॉमस

इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले ओशैन थॉमस अपनी गति और उछाल के लिए जाने जाते हैं। इन्होने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को वापस पवेलियन भेज दिया था। मैच के बाद रोहित ने उनकी जमकर प्रशंसा भी की थी। मुंबई अपने साथ इस खिलाड़ी को जरूर जोड़ना चाहेगी।
The post IPL 2019: ये हैं वो चार खिलाड़ी जिनको ऑक्शन में खरीदने के लिए जी जान लगा दी मुंबई इंडियन्स appeared first on SportzWiki Hindi.