स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले टीम की लिस्ट जारी कर दी है। खिलाड़ियों को टीम में रिटेन और रिलीज़ करने की आखरी तारीख से पहले मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ियों की लिस्ट ट्विटर पर ऑफिसियल शेयर कर दी है। अकिला धनंजय और मुस्तफिजुर रहमान को फ्रैंचाइजी द्वारा पहले से ही रिलीज़ कर दिया है।
आईपीएल 2019 की नीलामी दिसंबर में आयोजित की जाएगी। टीमो के लिए नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने 18 खिलाड़ियों को रिटेन करना का फैसला कर दिया है। अधिकांश टीमों की तरह मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए अपना मुख्य ग्रुप बना दिया है। एक बार फिर रोहित शर्मा फ्रेंचाइजी के लिए नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे।
स्टीव वॉ ने इन दो महान खिलाडिय़ों से की विराट कोहली की तुलना
विराट कोहली ने वीडियो शेयर करते हुए महिला टीम को दिया ये संदेश, देखिए
मुंबई द्वारा रिलीज़ किये गए खिलाड़ियों की सूची में 1 कैप्ड, 5 अनकैप्ड और 4 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी द्वारा कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, इविन लुईस, मिशेल मैकक्लेनाघन और एडम मिलन सहित कुछ विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया हैं।
मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किये गए खिलाडी- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्डिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कांडे, राहुल चहर, अनुकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्वानटन डी कोक, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनाघन, एडम मिलने, जेसन बेहरेंडोरफ।
युजवेंद्र चहल ने भारतीय टीम के इन तीन खिलाड़ियों को लेकर किया बड़ा खुलासा
मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है - सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, मोहसिन खान, एमडी निधिश, शरद लुम्बा, ताजिंदर सिंह ढिल्लों, जेपी डुमिनी, पैट कमिन्स, मुस्तफिजुर रहमान, अकिला धनंजय।
Herald