Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब ने इन खिलाड़ियों को बाहर करके लिया ये बड़ा फैसला

स्पोर्ट्सडेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने इस सीजन के शुरू होने से पहले ही एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके भारतीय क्रिकेट जगत के बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार युवराज सिंह को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उन्हें रिलीज कर दिया है यानी काफी समय से उनकी टीम का हिस्सा रह चुके युवराज सिंह की अब इस टीम से छुट्टी हो चुकी है।



किंग्स इलेवन पंजाब ने युवराज सिंह के साथ अक्षर पटेल और आरोन फिंच को रिलीज किया है। जी हां, पंजाब की टीम ने भारत के 2011 विश्व कप के नायक युवराज सिंह, बाएं हाथ के स्पिनर अक्षय पटेल, ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा सीमित ओवरों के कप्तान एरोर्न फिंच उन 11 खिलाडिय़ों में शामिल हैं जिन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग 2019 की नीलामी से पहले ही रिलीज कर दिया है।

पंजाब की टीम ने इन तीन खिलाडिय़ों के अलावा बेन ड्रारशुइस, भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहित शर्मा और बरिंदर सरन, बल्लेबाज मनोज तिवारी, कश्मीर के खिलाड़ी मंजूर डार, अक्षदीप नाथ और मयंक डागर को भी रिलीज कर दिया है।


36 वर्षीय युवराज सिंह ने आईपीएल के पिछले सीजन में किंग्स के लिए खेले गए आठ मैचों में 10.83 के औसत से केवल 65 रन बनाए थे। फिंच ने भी 10 मैचों में 16.75 के औसत से 134 रन ही बनाए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि युवराज सिंह को आईपीएल नीलामी 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। नीलामी के दौरान उन्हें कोई भी टीम खरीदने को तैयार नजर नहीं आ रही थी लेकिन नीलामी के अंतिम समय में प्रिति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग ने युवराज सिंह को खरीदने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़े -
विराट कोहली ने वीडियो शेयर करते हुए महिला टीम को दिया ये संदेश, देखिए

IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा सहित इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, ये खिलाडी हुए बाहर

ऑस्ट्रेलियाई दौरे में रोहित और कोहली के बीच होगी इन रिकार्ड्स की टक्कर, जानिए



Herald