इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज अगले साल होने जा रहा है और उसके लिए अभी काफी समय है। लेकिन उससे पहले ही आईपीएल की फ्रैंचाइजी टीमों ने खिलाड़ियों को बाहर करना और रिटेन करने की कवायद शुरू कर दी है। आईपीएल के 12वें सीजन के लिए कई टीमों ने कई खिलाड़ियों को रिटेन किया हैं और कई टीमों को बाहर का रास्ता दिखाया है।
शुक्रवार के दिन संध्या के समय करें ये काम, नहीं होगी धन की कमी
इन टीमों ने खिलाड़ियों को बाहर किया है। उन में हैं किंग्स इलेवन पंजाब के आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह, राजस्थान की टीम में पिछले सत्र में शामिल हुए 11.5 करोड़ के मंहगे गेंदबाज जयदेव उनादकट, दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने गौतम गंभीर वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल रिद्धिमान साहा के साथ वेस्टइंडीज के टी20 के आक्रामक बल्लेबाज कार्लोस ब्रेथवेट को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया। इनके अलावा कई और खिलाड़ियों को फ्रैंचाइजी ने अपनी टीमों से बाहर का रास्ता दिखाया है।
आज ही के दिन भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया था संन्यास, विदाई भाषण में कहीं थी ये दिल छू लेने वाली बात
वहीं, आपको बता देते हैं कि पिछले सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मैदान में चौके छक्के लगाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन ने टीम को छोड़ दिया है। धवन अब आईपीएल के 12वें सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की और से मैदान में चौके छक्के जड़ते नजर आएंगे। आपको बता दें कि आईपीएल का ट्रांसफर विंडो 15 नवंबर को खत्म हो गया। जिससे पहले ही कई खिलाड़ियों की अदला बदली व बाहर निकालने का काम हो जाएगा।