Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL UPDATE : आईपीएल 2019 के पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

हाल में ही खबर आई थी, कि इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पूरे आईपीएल 2019 के दौरान उपलब्ध नहीं रह पाएंगे. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ़ कर दिया था, कि उनके खिलाड़ी सिर्फ 1 मई तक ही आईपीएल 2019 में शिरकत कर पाएंगे. इसके बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ी साल 2019 के विश्व कप की तैयारियों में लग जायेंगे.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना हैं, कि उनके खिलाड़ी आईपीएल 2019 के दौरान चोटिल हो सकते हैं. ऐसे में विश्व कप 2019 में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी रहेंगे पूरे सीजन उपलब्ध 

बता दें, कि इसी बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने खिलाड़ियों के आईपीएल में पूरे सीजन उपलब्ध रहने की पुष्टि कर दी हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट के महाप्रबंधक जेम्स वेयर ने पुष्टि की है, कि उनकी टीम के खिलाड़ी पूरे आईपीएल 2019 के दौरान उपलब्ध रहेंगे.

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का मानना हैं, कि विश्व कप 2019 की तैयारियों के लिए आईपीएल 2019 उनके खिलाड़ियों के लिए तैयारी का एक उचित मंच होगा.

विश्व कप की तैयारियों के लिए आईपीएल एक उचित मंच 

न्यूजीलैंड क्रिकेट के महाप्रबंधक जेम्स वेयर ने अपने बयान में कहा, “हमारे सभी खिलाड़ी पूरे आईपीएल 2019 के दौरान उपलब्ध रहेंगे. हमें लगता हैं, कि विश्व कप की तैयारियों के लिए यह एक उचित मंच होगा. 

न्यूजीलैंड के बाहर हमारे खिलाड़ी जितना अधिक खेलंगे, उनके लिए उतना बेहतर होगा और एक अच्छा अनुभव भी वह प्राप्त करेंगे.आईपीएल कोरी एंडरसन और मिचेल सैंटनर जैसे खिलाड़ियों के लिए एक शानदार मंच है.

न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी खेलते हैं आईपीएल में 

बता दें, कि में न्यूजीलैंड के काफी खिलाड़ी खेलते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जहां केन विलियमसन खेलते हैं. वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए कॉलिन मुनरो व ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ी खेलते हैं.

आरसीबी के लिए कोरी एंडरसन, टीम सऊदी, कॉलिन डी ग्रैंडहोम व ब्रैडन मैक्कुलम जैसे खिलाड़ी खेलते हैं. चेन्नई के पास मिचेल सेंटनर हैं. वहीं राजस्थान रॉयल की टीम में इश सोढी हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL UPDATE : आईपीएल 2019 के पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.