स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटॉर का पद से इस्तीफा दे दिया है। सहवाग के इस फैसले ने क्रिकेट जगत को भी हैरान कर दिया है। आपको जानकारी में बता दें, सहवाग पिछले तीन साल से किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटॉर की भूमिका निभा रहे थे। लेकिन सहवाग ने ट्वीट कर इस्तीफा देने की वजह बताई।
सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हर अच्छे समय का एक दिन अंत आता है। किंग्स इलेवन पंजाब (KING XI) के साथ मैंने बतौर खिलाड़ी दो साल और बतौर मेंटोर तीन साल शानदार समय गुजारा। अब मेरा और उनका साथ खत्म हो गया है। मुझे जो समय यहां गुजारने का मौका मिला उसके लिए मैं टीम को धन्यवाद देना चाहूंगा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'
All good things must come to an end and I've had a wonderful time at Kings 11 Punjab, for 2 seasons as a player and 3 as a mentor. My association with Kings 11 comes to an end and I am thankful for the time I have had here and wish the team all the very best for the times ahead.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) November 3, 2018
हालांकि सहवाग ने अपने ट्वीट में इस्तीफा देने की वजह का जिक्र नहीं किया। जानकारी में बता दें, पिछले सीजन में सहवाग और टीम की मालकिन प्रिटी जिंटा के बीच किसी बात को लेकर मतभेद की खबरें आई थी। लेकिन अब सहवाग ने इस्तीफा देकर खबरों का बाजार गर्म कर दिया है। बता दें, 40 साल के सहवाग IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स 11 पंजाब के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 104 मैचों में 27.55 की औसत से 2728 रन बनाए।
यह भी पढ़े:-
सानिया मिर्जा के बेटे की पहली झलक आई सामने, है इतना क्यूट
Ind vs WI T20: कल इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरेगी भारतीय टीम
Herald