Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नडाल ने पेरिस मास्टर्स से नाम लिया वापिस, जोकोविच का No.1 बनना तय

पेरिस
 रफेल नडाल ने पेरिस मास्टर्स से नाम वापिस ले लिया है जिससे नोवाक जोकोविच का नंबर एक के सिंहासन पर फिर काबिज होना तय हो गया है ।  नडाल ने आनन फानन में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मेरे पेट की मांसपेशियों में तकलीफ है । डाक्टरों ने सलाह दी है कि मुझे नहीं खेलना चाहिए ।’

जोकोविच अगले सोमवार को जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो जाएगे ।  रोजर फेडरर 2015 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं जो 100वें एटीपी खिताब से एक जीत की दूरी पर है ।