Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

NZ vs PAK : आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 2 रन से जीता पाकिस्तान

स्पोर्ट्स डेस्क। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने अबुधाबी के शेख ज़ायेद स्टेडियम में खेले गए टी-20 मैच में न्यूज़ीलैण्ड 2 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। आखिरी गेंद तक चले इस मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने छोटे से लक्ष्य का बखूबी बचाव किया और इस तरह से पाकिस्तान ने पिछले 17 टी-20 मैचों में 15वीं जीत दर्ज की। बता दें कि पाकिस्तान ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को टी-20 सीरीज में 3-0 से हराया है।

Ind vs WI: आखिरी मैच में बारिश बन सकती है मुसीबत, रुक सकता है मैच

न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से 20 ओवरमें 148 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हफ़ीज़ ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाये वहीं कप्तान सरफ़राज़ अहमद ने 34 रनों का योगदान दिया। कीवी टीम के लिए एडम मिलने ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

पाकिस्तान की तरफ से नहीं मिला खेलने का मौका, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहता है यह खिलाड़ी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैण्ड की टीम की शुरुआत अच्छी रही और ओपनर कोलिन मुनरो और ग्लेन फिलिप्स ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। हालाँकि मध्यक्रम में जल्दी विकेट गिरने से पाकिस्तान ने मैच में वापसी कर ली। न्यूज़ीलैण्ड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन की दरकार थी लेकिन रॉस टेलर और टिम साउथी शाहीन आफरीदी के इस ओवर में 14 रन ही बना सके और पाकिस्तान ने यह रोमांचक मैच 2 रन से अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए हसन अली ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

मोहम्मद हफ़ीज़ को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया। सीरीज का दूसरा मैच 2 नवम्बर को और तीसरा मैच 4 नवम्बर को दुबई में खेला जाएगा।

14 साल के लड़के ने खेली 319 गेंदों पर 556 रनों की पारी, इतने जड़ डाले चौके



Herald