Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

OMG! दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ने के बाद शिखर धवन पर हुई पैसो की बरसात, आईपीएल 12 से मिलेगे …… इतने करोड़ रुपये

शिखर धवन

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए हर एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम को बनाने में लगा है। आईपीएल का ऑक्शन अगले महीनें होने को है उससे पहले इन दिनों प्लेयर ट्रेडिंग विंडो के तहत खिलाड़ियों की अदला-बदली चल रही है। इसमें सनराईजर्स हैदराबाद ने शिखर धवन को डेयरडेविल्स को सौंप कर तीन खिलाड़ी उनसे हासिल किए।

शिखर धवन सनराईजर्स हैदराबाद से हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी

शिखर धवन सनराईजर्स हैदराबाद की टीम के लिए कई सालों से खेल थे लेकिन इस बार उन्हें अपनी प्राइज मनी से दिक्कत थी। शिखर को इसी साल आईपीएल-11 के ऑक्शन में 5.2 करोड़ में सनराईजर्स ने रिटेन किया था।

भारतीय टीम के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन को उनकी प्राइज मनी से ज्यादा की उम्मीद थी तो उन्होंने हटने का फैसला किया। कुछ टीमों से बातचीत के बाद आखिरकार धवन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने लपक लिया।

शिखर धवन ने ज्यादा प्राइज मनी के लिए छोड़ा सनराईजर्स का साथ

इस तरह से शिखर धवन दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में एक तरह से घर वापसी हो गई। शिखर धवन शुरुआती आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का ही हिस्सा रह चुके थे।

शिखर धवन

अब शिखर धवन की आखिर प्राइज मनी को लेकर कैसे बनी इस पर भी बात होना जरूरी है। रिपोर्ट की माने तो शिखर धवन का किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रेंचाइजी से बातचीत हुई जहां उसे 1 करोड़ रूपये ज्यादा देने पर बात हुई लेकिन बन नहीं पायी।

दिल्ली ने अपने तीन खिलाड़ियों को सौंपा सनराईजर्स को और बदले में लिया धवन

इसके बाद तमाम अटकलों के बीच शिखर धवन को दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने पाले में शामिल कर लिया। तो अब सवाल ये उठता है कि आखिर शिखर धवन को कितने रूपये ज्यादा देकर अपनी टीम में शामिल किया।

शिखर धवन

जहां तक रिपोर्ट की माने तो इसमें शिखर धवन को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 7 करोड़ रूपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। यानि दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने तीन खिलाड़ी शाहबाज नदीम, विजय शंकर और अभिषेक शर्मा जिनकी प्राइज मनी 6.95 करोड़ रूपये हुई और इन्हें सनराईजर्स को सौंप कर धवन को अपना हिस्सा बनाया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post OMG! दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ने के बाद शिखर धवन पर हुई पैसो की बरसात, आईपीएल 12 से मिलेगे …… इतने करोड़ रुपये appeared first on SportzWiki Hindi.