भारतीय क्रिकेट में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये कप्तान विराट कोहली है तो आप गलत सोच रहे हैं क्योंकि विराट कोहली तो अभी आराम फरमा रहे हैं और हम इस चर्चित नाम के रूप में कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की बात कर रहे हैं।
रोहित शर्मा बने चर्चा का सबसे बड़ा चेहरा
रोहित शर्मा… भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और कार्यवाहक कप्तान। ये नाम आजकल बहुत ज्यादा ही सुर्खियों में है वो चाहे लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण हो या बतौर कप्तान जबरदस्त कामयाबी को लेकर हो।

हर मामले में रोहित शर्मा का नाम छाया हुआ है। हिटमैन के नाम से मशहूर हो चुके भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी के साथ ही जब भी कप्तानी का मौका मिला। अपना कमाल दिखाया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म, 16 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है मैच
वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा की अगुवायी में रविवार को भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी उड़ान भरनी है जहां पहला मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।

तो वहीं उससे ठीक पहले भारत ए की टीम न्यूजीलैंड के दौरे की शुरुआत करेगी जहां 16 नवंबर से 4 दिवसीय मैच खेला जाएगा। और इसमे सबसे खास बात ये है कि रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड दौरे पर 4 दिवसीय मैच खेलने के लिए चुना गया है।
थकावट के बीच पहुंचेंगे ऑस्ट्रेलिया, 21 नवंबर से टी-20 सीरीज शुरू
ऐसे में रोहित शर्मा के लिए बहुत ही व्यस्त शेड्यूल बन गया है। कल ही तो उन्होंने विंडीज के खिलाफ सीरीज को खत्म किया और अब उन्हें 16 नवंबर से पहले न्यूजीलैंड पहुंचना है और इस 4 दिवसीय मैच के खत्म होने के तुरंत बाद वो थकान के साथ 21 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेंगे जो मुश्किल होगा।

जहीर खान ने रोहित की व्यस्तता को लेकर जतायी चिंता
इसी को लेकर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी चिंता जतायी है। जहीर खान ने कहा कि “हो सकता है कि उन्हें पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच मिस करना पड़े। अन्यथा ये बहुत मुश्किल है। यात्रा आपको बहुत ही थका देती है और ऊर्जा को खत्म कर देती है। और हो सकता है कि ये आपको ऑस्ट्रेलिया में मैच नहीं खेलने दे। ये आपके सिर के लिए भी बहुत मुश्किल है कि इसके पीछे की विचार प्रक्रिया क्या है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post OMG ! बिजी शेड्यूल के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 मैच से बाहर हो सकता हैं टीम इंडिया का यह दिग्गज बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.