भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल भले ही अभी दो साल से ही भारतीय टीम में खेल रहे हैं लेकिन उससे पहले वो कई सालों से आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। युजवेन्द्र चहल ने विराट कोहली का अपनी गेंदबाजी के लिए बहुत ही बड़ा योगदान माना है।
विराट कोहली से मुझे आईपीएल से मिल रही है एक गेंदबाज के रूप में बड़ी मदद
युजवेन्द्र चहल ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में विराट कोहली को लेकर कहा कि “वो अविश्वसनीय हैं। भले ही हम 50 दिनों का बचाव करते हैं लेकिन वो आपको 10 कारण देंगे कि हमें क्यों जीतना चाहिए। वो ना केवल मैदान में ही सकारात्मक होते हैं बल्कि मैदान के बाहर भी ऐसे ही रहते हैं।”

“भारतीय टीम के अलावा भी उनसे मुझे बहुत मदद मिली है। निश्चित रूप से उन्होंने मुझे एक गेंदबाज के रूप में पिछले 5-6 साल में काफी विकसित किया। वो जानते हैं कि कब मेरे लिए चलना थोड़ा मुश्किल है या कब मुझे अपने टॉप पर रहना है।”
कुलदीप यादव मैदान के अंदर ही नहीं मैदान के बाहर भी हैं अच्छे दोस्त
युजवेन्द्र चहल ने कुलदीप यादव के साथ अपनी जोड़ी को लेकर कहा कि “केवल गेंदबाजी के दौरान ही हम एक-दूसरे से नहीं जुड़े रहते बल्कि आपको किसी से अपनी अच्छी बाते शेयर करनी है तो वहां भी वो ही मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं।”

“हम एक-दूसरे के साथ बहुत समय मैदान के अंदर या मैदान के बाहर बिताते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि हम एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं।हम मैदान में अहम बिंदुओं पर बात करते हैं और एक-दूसरे की मदद करने की कोशिश करते हैं कि बल्लेबाजों को फंसाने के लिए क्या योजना बनाएं।”
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हूं तैयार
ऑस्ट्रेलिया के अनुभव को लेकर युजवेन्द्र चहल ने कहा कि “मैंने वहां पहले खेला है और गेंदबाजी करने की लंबाई के बारे में जानता हूं। विकेट पर उछाल रहेगा और मैं इसका फायदा उठाने के लिए देखूंगा। लंबी बाउन्ड्री भी मददगार होगी जिससे बल्लेबाजों को हमलावार शॉट खेलने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post OMG! रोहित या धोनी नहीं, बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को युजवेंद्र चहल ने दिया अपनी सफलता का सारा श्रेय appeared first on SportzWiki Hindi.