Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PAK vs NZ Dubai Test: मात्र 90 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम, शाह ने लिए 8 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क। दुबई में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए हेरिस सोहेल (147) और बाबर आजम (नाबाद 127) के शतकों की मदद से 5 विकेट पर 418 रन बनाकर पहली पारी घोषित की थी, जो पाकिस्तान ने 40 साल ही में पहली बार किया। पाकिस्तान के 418 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम मात्र 90 रन पर ढेर हो गई। पहली पारी में पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट अपने नाम किये।

वहीं अब पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन खेलने का मौका दिया है। फॉलोऑन खेलते हुए तीसरे दिन न्यूजीलैंड को एक झटका भी लग चुका है। न्यूजीलैंड 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए है। अभी भी न्यूजीलैंड की दूसरी पारी पाकिस्तान के विशाल 418 रन के स्कोर के 302 रन पीछे चल रही है।

वहीं आपको बता दें, 40 साल में पाकिस्तान ने पहली बार इतने कम स्कोर पर किसी टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी घोषित की है। वहीं बता दें न्यूजीलैंड की तरफ से कोलिन डी ग्रैंडहोम को दो, एजाज पटेल और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट झटके अपने नाम किये है।

यह भी पढ़े:-

कल इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया ऐसा शानदार रिकॉर्ड की अभी तक कोई नही बना पाया, जानिए

शाकिब अल हसन ने इस मामले में इयान बॉथम और कपिल देव को भी छोड़ा पीछे, जानिए

INDvsAUS 3rd T20: विराट पारी के आगे कंगारू पस्त, सीरीज 1-1 से हुई बराबर



Herald