स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच अबु धाबी में खेले गए पहले टेस्ट मैच को कीवी टीम ने 4 रन से जीत लिया है। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल की जबरदस्त गेंदबाजी के बदौलत न्यूजीलैंड टीम ने पूरी बाजी को पलट कर रख दिया। पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को पाकिस्तान को 175 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम 171 रन सिमट गई। एजाज पटेल ने दूसरी पारी में 59 रन देकर 5 विकेट लेकर मैच का पांसा ही पलट दिया और कुल मिलाकर 7 विकेट चटकाए। उन्हें जबरदस्त प्रदर्शन के "मैन ऑफ द मैच" भी चुना गया। खास तो यह है कि उनका यह पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच था।
आपको जानकारी में बता दें, एजाज़ पटेल का जन्म भारत के मुंबई शहर में हुआ था, लेकिन अब वो न्यूज़ीलैंड की टीम की तरफ से क्रिकेट खेल रहे हैं। एक समय था जब पाकिस्तान की टीम टेस्ट मैच जीतने के बेहद करीब थी, क्योंकि उन्होंने 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार विकेट गंवाते हुए 130 रन बना लिए थे। 130 रन तक एज़ाज ने सिर्फ इमाम-उल- हक का विकेट लिया था, लेकिन इसके बाद एज़ाज पटेल ने सरफराज़ अहमद (03), बिलाल आसिफ (0) और हसन अली अपना शिकार बनाकर मैच का रुख पलट दिया।
Ajaz Patel is the Player of the Match on debut for his second innings figures of 5/59
— ICC (@ICC) November 19, 2018
He helped New Zealand claim a thrilling four run victory over Pakistan.#PAKvNZ pic.twitter.com/EPr5pP9hzS
लेकिन एक छोर पर अजहर अली ठीके रहे। लेकिन जब पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 04 रन चाहिए थे और अजहर अली 65 रन बनाकर खेल रहे थे। तब एज़ाज ने अली को LBW आउट कर कीवी टीम को रोमांचक जीत दिलाई।
New Zealand won the first #PAKvNZ Test by 4 runs and for his match winning spell of bowling debutant Ajaz Patel is the Player of the Match pic.twitter.com/zoeJYmYGrV
— PCB Official (@TheRealPCB) November 19, 2018
यह भी पढ़े:-
अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की बचपन की आपने यह तस्वीरें देखी नहीं होगी
टी-20 में 3000 रन पूरे करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं ये खिलाड़ी, जानिए
Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में जाते ही कोहली ने टीम के इस खिलाड़ी को बता दिया चैंपियन
Herald