Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सरफराज को टेस्ट कप्तानी से राहत मिले: PCB अध्यक्ष

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान इन दिनों न्यूज़ीलैण्ड से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। पहले मैच में पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैण्ड 2 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष का एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन खान का कहना है कि तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान की कप्तानी से सरफराज अहमद पर काफी दबाव पड़ रहा है। इसलिए अब टेस्ट कप्तानी से उन्हें राहत देनी चाहिए।

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मोहसिन ने PCB को सुझाव दिया है कि किसी अन्य सीनियर खिलाड़ी को टेस्ट टीम कप्तानी सौंपी जानी चाहिए, ताकि सरफराज पूरी तरह से 50 ओवर और टी-20 फॉर्मेट पर ध्यान लगा सकें।

मोहसिन ने आगे कहा, 'मैंने सिर्फ सुझाव दिया है क्योंकि मेरा मानना है कि पाकिस्तान टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सरफराज पर काफी ज्यादा दबाव है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान वो काफी थके हुए लग रहे थे।' उन्होंने कहा है कि, 'एशिया कप 2018 के दौरान सरफराज की शारीरिक भाषा इतनी खराब थी कि मुझे उसके लिए दुख हुआ था। मैं कह रहा हूं आपके पास एक नया लड़का है उस पर तीनों प्रारूपों में कप्तानी का बोझ डालना सही नहीं है। इसलिए अब समय आ गया है कि टेस्ट टीम की कमान किसी सीनियर खिलाड़ी के हाथो में दी जाये।

यह भी देखें:-

14 साल के लड़के ने खेली 319 गेंदों पर 556 रनों की पारी, इतने जड़ डाले चौके

NZ vs PAK : आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 2 रन से जीता पाकिस्तान



Herald