मिताली राज की गिनती भारतीय महिला टीम की दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती हैं। अभी हाल ही में पकिस्तान के खिलाफ इस महिला खिलाड़ी ने हाफसेंचुरी लगाकर टीम इंडिया की जीत की नींव रखी। इन्होंने मैच के दौरान 47 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 56 रन अपने नाम किये हैं। महिला टीम की इस बेहतरीन खिलाड़ी ने टीम इंडिया के मशहूर बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में पछाड़ दिया हैं। मिताली एक ऐसी खिलाड़ी और कप्तान हैं। जिन्होंने अपने दम पर भारत को कई मैचों में जीत दिलवाई हैं। मिताली जितनी बेहतरीन खिलाड़ी हैं उतनी ही ज्यादा ग्लैमरस भी हैं तो आइए आज नज़र डालते हैं उनकी कुछ ग्लैमरस तस्वीरों पर।

भारतीय महिला टीम की सचिन तेंदुलकर
भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने बल्लेबाजी करते हुए कई रिकार्ड्स अपने नाम किये हैं। इतना ही नहीं उन्हें महिला टीम का सचिन तेंदुलकर भी कहा जाता हैं। अभी हाल ही में इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ 47 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली थी। इस पारी का आगाज उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर किया था। बता दे मिताली राज और स्मृति मंधाना ने मिलकर पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की । इंडिया ने एक ओवर शेष रहते ही 137 रन बनाकर इस मैच को सात विकेट के साथ जीत लिया। इसके बाद मिताली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। मिताली की समाप्ति के बाद कहा कि ” मुझे बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है, मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस ऑर्डर पर बल्लेबाजी के लिए उतरूं।

टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा को पछाड़ा
भारतीय महिला क्रिकेट की बेहतरीन खिलाड़ी मिताली राज टीम इंडिया के मशहूर बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया हैं। महिला टीम की कप्तान ने 2232 रन बनाकर भारतीय टीम के पुरुष और महिला टीमों में सभी बल्लेबाजों में टॉप पर पहुंच गई हैं। इन्होंने यह रिकॉर्ड रविवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के विरुद्ध बनाया था ।

टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक में तीसरा स्थान
मिताली राज महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। बता दे यह उनकी 16वीं फिफ्टी रही हैं। इस समय यह खिलाड़ी इंग्लैंड की साराह टेलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 21 अर्धशतकों के साथ सूजी बेट्स इस सूची में पहले और 20 हाफ सेंचुरी के साथ वेस्टइंडीज की बेहतरीन खिलाड़ी स्टेफनी टेलर दूसरे नंबर पर हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post PHOTOS : मैदान पर चौके-छक्के की बरसात करने वाली मिताली का ग्लैमरस अवतार appeared first on SportzWiki Hindi.