Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PSL में खेलने के लिए स्मिथ और डिविलियर्स ने रखी ये शर्त, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। बॉल टैंपरिंग के मामले में प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ एक बार फिर चर्चा में है। काफी दिनों से चर्चा हो रही है कि स्मिथ और वार्नर पर से बैन हटा दिया जाये और उन्हें क्रिकेट खेलने की इजाजत दी जाये। इस बीच खबर आई है कि स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के चौथे सत्र में खेलने को तैयार हो गए है। लेकिन उन्होंने इसके लिए शर्त रही है।

स्मिथ ने जोर देते हुए कहा है कि वह सिर्फ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाले मैचों में खेलेंगे। वहीं प्लेऑफ और फाइनल के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे। स्मिथ की इस शर्त ने क्रिकेट जगत को भी हैरान कर दिया है। बता दें, स्मिथ पहली बार पीएसएल के लिए खेलेंगे। वहीं स्मिथ का प्रतिबंध इंग्लैंड में होने जा रहे अगले साल वर्ल्ड से पहले खत्म होगा।

खबरों के अनुसार, ''स्टीव स्मिथ और अन्य खिलाड़ियों ने कहा कि वे सिर्फ UAE में खेलने के लिए तैयार है।'' दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के पूर्व तूफानी बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स भी PSL में पहली बार हिस्सा लेंगे। लेकिन सिर्फ दो हफ्ते के लिए और वह भी सिर्फ यूएई चरण में खेलेंगे। जानकारी में बता दें, इस्लामाबाद में 20 नवंबर से होने जा रहे PSL के ड्राफ्ट में 371 विदेशी और 311 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जगह दी है।

यह भी पढ़े:-

Ind vs Pak: बिना एक भी गेंद खेले स्कोर बोर्ड पर नजर आये भारत के 10 रन, जानिए वजह

कल जीत के साथ भारतीय टीम ने बनाये ये शानदार रिकॉर्ड, जानिए

माही को नहीं बल्कि इस खिलाडी को बताया सौरव गांगुली ने बीते 5-10 साल का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर



Herald