Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD : चेन्नई टी-20 जीतने के साथ ही धोनी और कोहली जैसे दिग्गजों की श्रेणी में शुमार हो जायेगे रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली इन दिनों आराम फरमा रहे हैं। ऐसे में टीम की कमान वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में उनके डुपिटी रोहित शर्मा के हाथों में है। रोहित शर्मा भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान के तौर पर अपना काम कर रहे हैं।

रोहित शर्मा कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर हो रहे हैं बेहतर साबित

कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा अपनी जिम्मेदारी को बखूबी संभाल रहे हैं। उन्होंने एक कप्तान के तौर पर भारतीय टीम को बिल्कुल भी विराट कोहली की कमी को नहीं खलने दिया बल्कि यूं कहे कि विराट कोहली से भी ज्यादा कप्तानी में अपना प्रभाव छोड़ा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा पर विराट कोहली की गैरमौजूदगी में दोहरी जिम्मेदारी थी जिसमें उन्हें एक लीडर और एक बल्लेबाज के तौर पर अपने आपको आगे रखना था।

क्लीन स्वीप करते ही रोहित हो जाएंगे धोनी-कोहली की लिस्ट में शामिल

रोहित शर्मा ने दोनों ही भूमिकाओं में अपनी खास तौर पर सामने आए। कप्तानी में रोहित शर्मा ने फैसला लेने की कला को दिखाया तो पहले मैच में फ्लॉप रहने के बाद दूसरे मैच में जबरदस्त शतक लगाकर बल्लेबाजी में भी साबित कर दिया।

पहले दो टी-20 मैच में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दोनों ही मैच जीत लिए हैं। तीसरा मैच आज चेन्नई में खेला जाएगा जो भारतीय टीम ने जीत लिया तो क्लीन स्वीप हो जाएगा और रोहित विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी के साथ क्लीन स्वीप करने वाले भारतीय कप्तानों में शामिल हो जाएंगे।

बल्लेबाजी में भी रोहित के पास बड़ा मौका, 69 रन बनाकर कर लेंगे ये कीर्तिमान हासिल

तो वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे की एक अच्छी पारी उन्हें एक बड़े रिकॉर्ड को अंजाम देने का भी मौका है। यानि वो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल से ही पीछे हैं और अगर उन्होंने आज 69 रन बना पाने में सफल रहे तो,

वो गुप्टिल को पीछे कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। यानि आज रोहित के लिए कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में कीर्तिमान बनाने का मौका है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post RECORD : चेन्नई टी-20 जीतने के साथ ही धोनी और कोहली जैसे दिग्गजों की श्रेणी में शुमार हो जायेगे रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.