Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD: विश्व का एकलौता भारतीय बल्लेबाज जिसने 24 बार आखिरी गेंद पर लगाया है छक्का

Team India sends for Australia

क्रिकेट जिसे अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योकिं इस खेल में ऐसा कुछ भी नहीं, जिसे नामुमकिन कहा जाये. हर मैच में कई रिकॉर्ड बनते टूटते हम देखते ही आ रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसा रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे.

आज हम आपको उस बल्लेबाज का नाम बताने जा रहे हैं, जिसने एक या दो बार नहीं बल्कि पुरे 24 बार अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाया है.

सभी फ़ॉर्मेट मिलाकर 24 बार अंतिम गेंद पर लगाया है छक्का

आज हम आपको दुनिया के उस क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे, जिसके नाम मैच की आखिरी गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्का मारने का रिकॉर्ड दर्ज है. इस खिलाड़ी ने 24 बार मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाने का रिकॉर्ड बनाया है.

यह शानदार रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है. धोनी ने आज तक मैच की आखिरी गेंद पर 24 बार छक्के उड़ायें हैं. अब धोनी को ऐसे ही थोड़ी विश्व क्रिकेट का सबसे शानदार फिनिशर कहा जाता है.

उन्होंने इसके लिए कई बार खुद को साबित किया है. धोनी दुनिया के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आखिरी गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्का लगाया है. इस रिकॉर्ड के मामले में धोनी के आस पास भी कोई खिलाड़ी नज़र नहीं आता.

‘कैप्टन कूल’ ने अभी तक वनडे क्रिकेट मैचों में 13 बार आखिरी गेंद पर छक्का लगाया है. जिनमें से 9 बार धोनी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए छक्के लगाये हैं. वहीं टी- 20 में धोनी ने 8 बार आखिरी गेंद को हवाई यात्रा कराई हैं. टी- 20 में तीन बार लक्ष्य का पीछा करते हुए सिक्स लगाया है.

टेस्ट क्रिकेट में भी धोनी ऐसा तीन बार कर चुके हैं. इसके साथ ही पांच बार टी-20 की आखिरी गेंदों पर धोनी ने छक्का लगाया है. इस मामले भी धोनी दुनिया के अन्य बल्लेबाजों से कहीं आगे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में नई बुलंदियों तक पहुंचाने वाले कप्तान भी हैं, जिन्होंने भारत को जीत की आदत डलवाई. मौजूदा समय में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया है, जबकि वे भारत के लिए वनडे व टी-20 खेल रहें हैं. धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथों में है.

धोनी के नाम अन्य रिकॉर्ड

धोनी के नाम वनडे इंटरनैशनल में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। जैसे नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक. वनडे में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग्स, विकेटकीपर द्वारा वनडे में सर्वोच्च स्कोर और बतौर कप्तान टी20 में सबसे ज्यादा जीत.

The post RECORD: विश्व का एकलौता भारतीय बल्लेबाज जिसने 24 बार आखिरी गेंद पर लगाया है छक्का appeared first on SportzWiki Hindi.