भारत और वेस्टइंडीज का टी-20 सीरीज का तीसरा मैच और आखिरी मैच रविवार को चेन्नर्इ के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में 2 -0 से आगे चल रहा हैं। अब ऐसे में मौजूदा कप्तान की नज़र अंतिम मैच जीतकर क्लीनस्वीप पर होगी। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान इस मैच में सबको प्रभावित किया हैं। मगर अब वो अपने बल्ले से अंतिम मैच के दौरान इतिहास रचने वाले हैं। अगर तीसरे मैच के दौरान रोहित ने 69 रन बना लिए तो वो उस जगह पर पहुंच जाएंगे जहां आज तक कोई नहीं पंहुचा।

इस खिलाड़ी के पास है नंबर वन का मौका
क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार, टी-20 इंटरनेशनल में अभी तक सबसे ज्यादा रन मार्टिन गुप्टिल के नाम हैं। ये खिलाड़ी 2271 रन बनाकर अभी भी नंबर वन पर बरकरार हैं। रविवार को इस मैच के दौरान अगर रोहित 69 रन बना लेते है तो वह गुप्टिल को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दे इस समय पर रोहित के नाम पर 2203 रन दर्ज हैं। दाएं हाथ के आेपनर बल्लेबाज रोहित इस समय जिस फ़ॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में गुप्टिल का यह रिकाॅर्ड तोड़ पाना उनके लिए बहुत मुश्किल नहीं हैं।

कोहली को पछाड़ निकल गए आगे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 111 रन बनाए थे। बस इसी के साथ रोहित इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस पारी में उन्होंने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। क्रिकइन्फो के डेटा के अनुसार, रोहित के अब टी-20 में 2203 रन अपने नाम किये हैं। वही इसमें विराट कोहली 2102 रन के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

टी-20 क्रिकेट में छक्के लगाने में दूसरे नंबर पर
रोहित ने इस मैच के दौरान खूब चोक्के छक्के लगाए हैं। रोहित टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। बता दे इस पारी को खेलने के बाद इनके नाम पर 96 छक्के दर्ज हो गए हैं।
The post RECORD: सिर्फ 69 रन बनाने के साथ ही रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो जायेगा यह ऐतिहासिक, आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका यह रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.