मौजूदा समय में शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी होगा, जो टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का दीवाना ना हो. आलम तो यहाँ तक, कि क्रिकेट को चाहने वाले रन मशीन विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं. बात चाहे एकदिवसीय फॉर्मेट की हो या टी-20 प्रारूप की रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखते ही बनती हैं.
एक बार अगर रोहित शर्मा अच्छे से पिच पर कदम जमा लेते हैं, तो बड़े से बड़े गेंदबाजो के भी पसीने छुट जाते हैं. पिछले लम्बे समय से रोहित शर्मा का बल्ला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा हैं. सीरीज दर सीरीज उनके बल्ले से लम्बे लम्बे रन निकल रहे हैं. मौजूदा समय में भारतीय टीम विराट कोहली की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं और इस दौरे पर भी समस्त खेल प्रेमियों की निगाहें उपकप्तान रोहित शर्मा पर ही टिकी हुई हैं.
8 छक्के लगाने के साथ ही बना देगे विश्व रिकॉर्ड
Image Credit By : Getty Images
यूँ तो कहने को आये दिन हिटमैन रोहित शर्मा एक से बढ़कर से रिकॉर्ड बनाते नजर आते हैं, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी हैं जिस पर रोहित शर्मा और उनके चाहने वालो नजरे काफी लम्बे समय से अटकी हुई हैं. दरअसल रोहित शर्मा बहुत ही जल्द अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में अपने छक्कों का शतक पूरा करने वाले हैं. मौजूदा समय में रोहित शर्मा अपने T20I करियर में कुल 96 छक्के लगा चुके हैं.
रोहित शर्मा 4 छक्के लगाने के साथ अपने 100 और आठ छक्के लगाने के साथ टी-20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जायेगे. रोहित शर्मा यह विशेष उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मैच में भी हासिल कर सकते हैं.
कल ही हैं दूसरा मैच
Image Credit By : Getty Images
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला कल शुक्रवार, 23 नवंबर को मेलबर्न के मैदान पर खेला जायेगा. जहाँ पर टीम इंडिया ब्रिस्बेन में मिली करारी हार का बदला लेने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी. इसी मैच में हिटमैन रोहित शर्मा यह दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
आप सभी को बता दे, कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रोहित शर्मा इस फॉर्मेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. वही अगर अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजो की बात की जाए तो इस सूचि में सबसे पहला नाम क्रिस गेल और दूसरा नाम न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का आता हैं.

आइये डालते हैं, एक नजर T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम पर :-
| खिलाड़ी | पारी | छक्के |
| क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) | 52 | 103 |
| मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) | 73 | 103 |
| रोहित शर्मा (भारत) | 81 | 96 |
| ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) | 70 | 91 |
| कोलिन मुनरो (न्यूजीलैंड) | 45 | 83 |
टीम इंडिया के लिए T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी :-
image by : getty images
| खिलाड़ी | पारी | छक्के |
| रोहित शर्मा | 81 | 96 |
| युवराज सिंह | 51 | 74 |
| सुरेश रैना | 66 | 58 |
| एमएस धोनी | 80 | 47 |
| विराट कोहली | 59 | 46 |
The post RECORD: सिर्फ 8 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा रच देंगे इतिहास, बनेंगे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.