भारतीय क्रिकेट में मौजूदा दौर में जब कभी बल्लेबाजी को देखे तो हर कोई अक्सर ही विराट कोहली या फिर रोहित शर्मा की बात होती रहती है। वैसे इन दोनों दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों में बात होगी भी क्योंकि इनका जलवा इन दिनों पूरा क्रिकेट जगत देख रहा है।
मिताली राज के कीर्तिमानों को भारतीय क्रिकेट में नहीं किया जा सकता है नजरअंदाज
लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय क्रिकेट में केवल पुरुष क्रिकेटर ही सबकुछ नहीं है। महिला क्रिकेटर भी हैं जो अपनी काबिलियत का डंका बजा रहे हैं।

जी हां भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कुछ ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी कामयाबी से हर किसी को प्रभावित किया है। इनमें से भारतीय पूर्व महिला कप्तान मिताली राज के कीर्तिमानों को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
मिताली राज बनी भारतीय क्रिकेट की तरफ से सबसे ज्यादा टी-20I रन बनाने वाली बल्लेबाज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज के कीर्तिमानों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो भारतीय क्रिकेट की तरफ से (पुरुष और महिला) टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

हाल ही में भारतीय पुरुष टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए भारत की तरफ से पुरुष इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे, जिनके नाम 2207 रन हैं।
मिताली राज ने रोहित शर्मा को पीछे कर बनी सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाली भारतीय
लेकिन अब भारतीय क्रिकेट में पुरुष और महिला क्रिकेट की तरफ से मिताली राज सबसे अव्वल हो चुकी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ विश्व टी-20 में मिताली राज ने अपनी 56 रनों की पारी के साथ ही अपने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों की संख्या को 2232 रनों तक पहुंचा दिया है।

इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट में अब मिताली राज भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं तो वहीं दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं तो तीसरा स्थान विराट कोहली का है जिन्होंने 2102 रन बना लिए हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post RECORD : मिताली राज ने रचा इतिहास रोहित शर्मा को पछाड़ देश के लिए सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी बनी मिताली appeared first on SportzWiki Hindi.