Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD : मैच के दौरान दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज हुआ अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान, कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

भारत और विंडीज के बीच आज पहला टी-20 मैच खेला जा रहा हैं.इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था. इस दौरान भारत के दिनेश कार्तिक ने इतिहास रच दिया है.तो आइये जानते है कि दिनेश कार्तिक ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.

कार्तिक ने बनाया ये रिकॉर्ड 

Image result for dinesh karthik

इस मैच में कार्तिक ने पावेल का कैच लेकर रिकॉर्ड बना लिया है. इसी कैच के साथ वो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर में दुसरे स्थान पर पहुँच गए है. उन्होंने श्रीलंका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुमार संगकारा के 142 कैचों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इसी के साथ वो टी-20 क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दुसरे विकेटकीपर बन गए है. उनसे ज्यादा कैच भारत के महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोंनी ने लिए. उन्होंने 151 कैच लिए है. वही तीसरे नंबर पर पाक के कामरान अकमल है. जिन्होंने 123 कैच लिए है. उनके बाद रामदीन है जिन्होंने 120 कैच लिए है.

जानिए मैच का हाल 

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी20 मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 109 का स्कोर बनाया है और भारत को 110 रन बनाने का लक्ष्य दिया है. वेस्टइंडीज की ओर से फेबियन ऐलन ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए.उनके अलावा पोलार्ड ने 14 और शाई होप ने 14 रन बनाए. पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 13 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके अलावा खलील अहमद, उमेश यादव, क्रुणाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट झटके.

इससे पहले आज के मैच में भारत के लिए क्रुणाल पंड्या और खलील अहमद अपने टी-20 करियर का आगाज करने जा रहे हैं. विंडीज ऑराउंडर आंद्रे रसेल सीरीज से बाहर हो गए हैं. विंडीज के लिए भी  तीन खिलाड़ियों ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया. मेहमान टीम ने पहले मुकाबले में ओशाने थॉमस, फाबियन एलन और खैरी पिएरे को इलेवन में जगह दी.

 

The post RECORD : मैच के दौरान दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज हुआ अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान, कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.