Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD : मुशफीकुर रहीम ने रचा इतिहास यह सबसे अनोखा कीर्तिमान स्थापित करने वाले विश्व के सबसे पहले विकेटकीपर बने रहीम

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मुशफीकुर रहीम ने सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ इतिहास रच दिया। ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मुशफीकुर रहीम ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा करने के साथ की अपने नाम एक कीर्तिमान दर्ज करवा दिया।

मुशफीकुर रहीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक

बांग्लादेश की मेजबानी में खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रविवार से ढाका में शुरू हुआ। इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और दूसरे दिन के खेल में मुशफीकुर रहीम के दोहरे शतक की मदद से मजबूत स्थिति में है।

बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास में सबसे कामयाब बल्लेबाजों में से एक मुशफीकुर रहीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक बनाया।

रहीम टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बतौर विकेटकीपर दो दोहरे शतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज

रहीम ने अपने टेस्ट करियर के इस दूसरे दोहरे शतक के साथ ही उन्होंने कई कीर्तिमान दर्ज किए जिसमें एक ऐसा बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है जो महेन्द्र सिंह धोनी तक नहीं कर सके हैं।

जी हां मुशफीकुर रहीम ने दूसरे टेस्ट दोहरा शतक पूरा करने के साथ ही अब टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं जिन्होंने अपने करियर में दो दोहरे शतक बनाए हो।

मुशफीकुर का नाम जुड़ा टेस्ट क्रिकेट के ऐतिहासिक रिकॉर्ड में

मुशफीकुर रहीम जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने इस दूसरे दोहरे शतक से पहले 2013 में श्रीलंका के खिलाफ गाले में 200 रनों की पारी खेली थी। और इस दोहरे शतक के साथ ही रहीम अब टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बतौर विकेटकीपर दो दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

मुशफीकुर रहीम अपनी इस पारी में नाबाद 219 रन बनाए,  उनके टेस्ट करियर पर नजर डाले तो उन्होंने अब तक इस मैच के साथ ही 64 टेस्ट खेले हैं जिसमें वो 4 हजार रन के करीब हैं और 6 शतक व 19 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post RECORD : मुशफीकुर रहीम ने रचा इतिहास यह सबसे अनोखा कीर्तिमान स्थापित करने वाले विश्व के सबसे पहले विकेटकीपर बने रहीम appeared first on SportzWiki Hindi.