Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD : यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल के नाम दर्ज हुआ एक ओर नायाब कीर्तिमान, ऐसा करने वाले विश्व के इकलौते खिलाड़ी बने

क्रिकेट के गलियारों में जब कभी भी टी-20 क्रिकेट के फॉर्मेट की बात होती है तो क्रिकेट फैंस के जेहन में कैरेबियाई चैंपियन बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम ना आए ऐसा नामुमकिन है। क्योंकि टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट में क्रिस गेल सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।

कैरेबियाई किंग क्रिस गेल ने मज़ांसी सुपर लीग में भी किया आगाज

वेस्टइंडीज के क्रिस्टोफर हेनरी गेल को टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट में यूनिवर्सल बॉस कहा जाता है जो ना केवल वेस्टइंडीज बल्कि पूरे क्रिकेटर जगत में अलग-अलग लीगों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं।

टी-20 क्रिकेट फॉर्मेट के इस सबसे खतरनाक बल्लेबाज ने वैसे तो अलग-अलग क्रिकेट लीगों में अपना कमाल दिखाया और अब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुई नई टी-20 क्रिकेट लीग मज़ांसी सुपर लीग में भी कमाल किया है।

मज़ांसी सुपर लीग में क्रिस गेल बने जोज़ी स्टार्स की टीम का हिस्सा

दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुई टी-20 क्रिकेट लीग मज़ांसी सुपर लीग में कैरेबियाई किंग क्रिस गेल को जोज़ी स्टार्स की टीम ने अपने पाले में शामिल किया है। और उन्होंने पहले मैच में 19 गेंदों पर भले ही 23 रन ही बनाए।

शनिवार को वेस्टइंडीज के क्रिस गेल जैसे ही जोज़ी स्टार्स के लिए खेलने के लिए पर उतरे तो उन्होंने अपने नाम टी-20 क्रिकेट इतिहास का एक नायाब रिकॉर्ड दर्ज किया है और वो ऐसा करने वाले पहले टी-20 क्रिकेटर बने।

विश्व भर में 10 अलग-अलग लीगों में खेलने वाले क्रिस गेल बने इकलौते बल्लेबाज

यानि जैसे ही क्रिस गेल बल्लेबाजी के लिए पिच पर उतरे तो वो विश्व क्रिकेट में 10 अलग-अलग टी-20 क्रिकेट लीग खेलने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिस गेल के अलावा कोई बल्लेबाज 10 लीग में शामिल नहीं हो सका है।

क्रिस गेल अब टी-20 फॉर्मेट में विश्व भर में होने वाली लीगों में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग, मज़ांसी सुपर लीग, कैरेबियाई प्रीमियर लीग, इंडियन प्रीमियर लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, बिग-बैश लीग, राम स्लेम टी-20 लीग, विटालिटी ब्लास्ट, बांग्लादेश प्रीमियर लीग  और ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में खेल चुके हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post RECORD : यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल के नाम दर्ज हुआ एक ओर नायाब कीर्तिमान, ऐसा करने वाले विश्व के इकलौते खिलाड़ी बने appeared first on SportzWiki Hindi.