Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REDMI NOTE 6 PRO की खरीद पर JIO दे रहा है शानदार ऑफर, मिलेगा 2,400 का इंटेंट केश बैक 

टेक डेस्क। चीनी कम्पनी शाओमी ने कल अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया जिसे कंपनी ने कल नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित किया है। कल लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गयी है। बता दे कि कम्पनी का नया स्मार्टफोन कम्पनी की साईट Mi.com पर उपलब्ध होगा इसके साथ ही कम्पनी का नया स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बिकेगा।

फोन का 4GB RAM+64GB वाला वैरिएंट 13,999 रुपये में है और वहीं, 6GB RAM+64GB वाले वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। रिलायंस जियो ने नए रेड्मी नोट 6 प्रो स्मार्टफोन के लिए कैशबैक ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर में रिलायंस जियो 2,400 रुपये का इंटेंट कैशबैक और 299 रुपए के रिचार्ज पर 6TB, 4G वोल्ट का ऑफर पेश कर रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जियो का कैशबैक 100-100 रुपये के 24 वाउचर के रूप में मिलेगा जो कि 299 रुपये के रिचार्ज प्लान पर वैद्य होगा। इसके अलावा आपको 198 या उससे ज्यादा के चार रिचार्ज पर डबल डेटा बेनिफिट भी मिल सकता है।

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर आधारित है। स्मार्टफोन में 6.26 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080x2280 पिक्सल है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी दिया गया है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। फ्रंट और बैक दोनों में ड्यूल कैमरा दिया गया है।

Airtel और Jio को टक्कर देगा BSNL का ये जबरदस्त प्लान, जानिए

सैमसंग के नये स्मार्टफोन के फीचर्स हुए लीक, 6 कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

Xiaomi ने पेश किये दो लैपटॉप, जानें खूबियां



Herald