Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS : विश्व कप के कारण आईपीएल 2019 मार्च के महीने से ही हो जायेगा शुरू

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भारत के लोगो के लिए एक त्यौहार की तरह है. वैसे आईपीएल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है. अब कुछ महीनों बाद ही आईपीएल 2019 का आयोजन होना है. आईपीएल 2019 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं.

मार्च में ही शुरू हो जायेगा आईपीएल 

बता दें, कि आईपीएल 2019 के मार्च में ही शुरू होने के पूरी संभावना हैं. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो सकता हैं. वहीं बीसीसीआई के एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए  29 मार्च से आईपीएल शुरू होने की बात कही हैं.

तेज गेंदबाजो को नहीं मिलेगा आराम 

विराट कोहली ने आईपीएल 2019 में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के आराम की बात कही थी. लेकिन उनकी यह मांग पूरी नहीं होने वाली हैं. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया हैं, कि आईपीएल 2019 में तेज गेंदबाजो को आराम देने की कोई संभावना हैं.

एक अधिकारी ने गुरुवार को पीटीआई को बताया, कि “आईपीएल 29 मार्च से शुरू होगा और पेसर्स को आराम देने की भी कोई संभावना नहीं है.

2019 का आईपीएल 29 मार्च से शुरू हो सकता है और 1 9 मई को खत्म हो जाएगा. हमारा विश्व कप में पहला मैच साउथ अफ्रीका से 5 जून को है, ऐसे में हमें अपने पहले मैच से पहले करीब 15 दिन का समय मिल जायेगा. हालाँकि, पुरे आईपीएल के दौरान पेसर्स को आराम देने की कोई संभावना नहीं हैं. 

देश से बाहर हो सकता हैं आईपीएल 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2019 में भारत देश से बाहर हो सकता है. दरअसल, भारत में अगले साल आम चुनाव होने है और चुनाव के दौरान ही आईपीएल का 12वां सीजन शुरू होगा, जिससे आईपीएल की तरीकों व चुनाव की तरीकों में टकराव होगा और इसे ही देखते हुए यह माना जा रहा है, कि आईपीएल का पूरा टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका या युएई में शिफ्ट किया जा सकता है.

बता दें, कि बताया जा रहा हैं, कि बीसीसीआई की इस मीटिंग में रोहित शर्मा अजिंक्य रहाणे और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद भी शामिल थे. कई मुद्दों को लेकर इस मीटिंग में बात की गई.

चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हेमांग अमीन की अध्यक्षता में आईपीएल प्रबंधन को सीओए को बताया हैं, कि फ्रेंचाइजी तेज गेंदबाजो को आराम देने की बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए तेज गेंदबाजो के आराम देने की संभावना बहुत कम हो गई हैं.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सीओए ने कोहली और कोच रवि शास्त्री से यह भी पूछा, कि भारत नंबर 1 टेस्ट साइड है, लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारत टेस्ट सीरीज क्यों नहीं जीत पाया.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post REPORTS : विश्व कप के कारण आईपीएल 2019 मार्च के महीने से ही हो जायेगा शुरू appeared first on SportzWiki Hindi.