Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: महेंद्र सिंह धोनी आज कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, मैच के बाद करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का हालिया फॉर्म काफी खराब रहा है। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया था। इसी सब को देखते हुए लोगों को लगने लगा है की उनका करियर समाप्त हो गया है। उन्होंने इस आल वनडे मैच में एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है।

आज मैच के बाद कर सकते हैं प्रेस कांफ्रेंस

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान को लोगों को चौकाने की पूरी आदत है। खबरों की माने तो आज मैच के बाद धोनी प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं। इसमें वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर फैसला लेंगे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की सीरीज का अंतिम मैच आज तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस सीरीज में भी धोनी का बल्ला खामोश की रहा है।

इंग्लैंड दौरे और एशिया कप में भी फ्लॉप

महेंद्र सिंह धोनी भले ही विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन कर रहे हो लेकिन बल्ले से उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। इंग्लैंड में हुई वनडे सीरीज में उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की और उनपर संन्यास लेने का दबाव बनने लगा था।

इसके बाद एशिया कप में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। वहां भी उनका बल्ला पूरी तरह खमोश रहा। हांगकांग जैसी टीम के खिलाफ वह बिना खाता खोला आउट हो गए। इस अन्य मैचों में भी उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला।

टी-20 टीम से ड्रॉप

महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 नवम्बर से होने वाले टी-20 मैच के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। इससे बाद 21 नवम्बर से भारत को ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज खेलना है। उस टीम में भी धोनी की जगह नहीं मिली है। अब देखने वाली बात होगी की धोनी प्रेस कांफ्रेंस में क्या फैसला लेते हैं।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post REPORTS: महेंद्र सिंह धोनी आज कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, मैच के बाद करेंगे प्रेस कांफ्रेंस appeared first on SportzWiki Hindi.