भारतीय टीम चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीसरे टी-20 मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बता दें, कि इस मैदान पर हमेशा से ही जमकर रन बनते आये हैं, इसलिए भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम के बीच खेले जाने वाले इस तीसरे टी-20 मैच में भी जमकर रन बनने की उम्मीद हैं.
सीरीज में पहली बार सुंदर और अय्यर को मिल सकता है मौका

बता दें, कि भारतीय टीम के करीबी सूत्रों के मुताबिक, इस सीरीज में पहली बार युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता हैं.
इन दोनों ही खिलाड़ियों ने सीरीज के शुरूआती दो टी-20 मैच नहीं खेले थे, लेकिन अब तीसरे टी-20 मैच में इन दो खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा हैं.
बता दें, कि ऋषभ पंत की जगह जहां श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता हैं. वहीं कुलदीप यादव को दिए गये तीसरे टी-20 से आराम के बाद वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता हैं.
शनिवार को एकत्र ही जायेगी टीम

टाइम्स ऑफ़ इंडिया को एक सूत्र ने बताया, “भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में हराया हैं. वह सभी दीपावली का एक ब्रेक डिजर्व करते थे. अब दीपावली बनाकर शनिवार को वापस आ जायेंगे.”
बता दें, कि इस तीसरे टी-20 मैच में शिखर धवन, केएल राहुल और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों के पास बड़ी पारी खेल खुद को साबित करने का एक शानदार मौका होगा.
टिकटों की बिक्री नहीं हो पाई हैं उम्मीद के मुताबिक

उम्मीद के मुताबिक इस स्टेडियम में टिकटों की बिक्री नहीं हो पाई हैं और इसका कारण धोनी व कोहली का ना खेलना हैं. इस मैदान पर 24000 दर्शकों के बैठने की जगह हैं.
स्टेडियम के एक अधिकारी ने कहा, “हमारी उम्मीद के मुताबिक टिकट नहीं बिक पाये हैं. टिकट की कीमत सिर्फ 1200 और 2400 रूपये हैं, लेकिन इसके बावजूद अबतक स्टेडियम के सभी टिकट नहीं बिके हैं. अभी दो दिन बाकि हैं हमें उम्मीद हैं, कि अब टिकटों की बिक्री में तेजी आएगी.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post REPORTS : सीरीज में पहली बार इन दो युवा खिलाड़ियों को मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.