Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SL vs ENG Test: विदेशी धरती पर इंग्लैंड ने 55 साल बाद किया क्लीन स्वीप

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड ने सोमवार को यहां तीसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को 42 रन से हराकर 55 साल बाद विदेशी धरती पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। आपको बता दें, इंग्लैंड की टीम ने अंतिम बार साल 1963 में किसी विदेशी सरजमीं पर 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाबी हो पाई थी। उस समय इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को उसके घर में हराया था।

आपको बता दें, कप्तान जो रूट की अगुवाई में इंग्लैंड ने 55 साल बाद विदेशी धरती यह कारनामा किया है। अंतिम और तीसरे टेस्ट में स्पिनर जैक लीच और मोइन अली ने 4-4 विकेट लिए, जिससे 327 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम मैच के चौथे दिन अंतिम सत्र में 284 रन पर सिमट गई।

आपको जानकारी में बता दें, श्रीलंका को तीसरी बार किसी घरेलू सीरीज के सभी तीनो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2004 और भारत ने साल 2017 में श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। यही नहीं इंग्लैंड की टीम ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया है और वह अब टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़े:-

भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप की तैयारियां जोरो पर, धक-धक गर्ल देगी प्रस्तुति

हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत नहीं जीत पाया टेस्ट सीरीज, तो हो जायेगा ये बड़ा नुकसान



Herald