Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SLvENG : 55 साल के बाद इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट मैचों में रचा इतिहास, लंका का किया 3-0 से सफाया

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को अंतिम टेस्ट मैच में 42 रनों से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3—0 से जीत ली है। इसके साथ ही इंग्लिश टीम ने श्रीलंका का 3 टेस्ट मैचों में क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया। अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने लंका को 42 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की।

इसी के साथ इंग्लैंड की टीम ने 55 साल बाद कारनामा श्रीलंका में कारनामा दोहराने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दे कि इंग्लैंड की टीम ने आखिरी बार 1963 में घर के बाहर 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाबी पाई थी। इंग्लैंड की टीम ने 1963 में कीवी टीम को उसी की धरती पर जाकर रौंदने में कामयाबी हासिल की थी।

इसी हार के साथ ही श्रीलंका को तीसरी बार घरेलू सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इसी जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम भारत के साथ टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गई है। अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड के 327 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम मैच के चौथे दिन 284 रन पर आउट हो गई और 42 रनों से मैच हार गई। अंतिम मैच में जॉनी बेयरस्टो ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और मैन आॅफ द अवॉर्ड जीतने में कामयाबी हासिल की। वहीं, बेन फोएक्स को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज दिया गया।