श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच आज खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेला गया. इस दौरान इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ शिकंजा कस दिया हैं. इंग्लैंड ने श्रीलंका को 463 का लक्ष्य दिया. इस दौरान इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज़ जेंनिंग्स ने 146 रन की यादगार पारी खेली.
इंग्लैंड के लिए जेंनिंग्स ने लगाया शतक
इंग्लैंड के लिए बर्न्स और जेंनिंग्स ने पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की. इस दौरान बर्न्स 23 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मोईन अली भी कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 3 रन बना के आउट हो गए. कप्तान रूट भी आज कुछ ख़ास नहीं कर सके और सिर्फ 3 रन पर आउट हो गए.

इस दौरान टीम को स्टोक्स और जेंनिंग्स ने टीम को संभाला. दोनों ने मिलकर 106 रन की साझेदारी की. इस दौरान स्टोक्स 62 रन की पारी खेली. उन्हें परेरा ने आउट किया. उनके आउट होनेके बाद जेंनिंग्स ने बटलर के साथ मिलकर टीम को संभाला. दोनों ने मिलाकर 77 रन की साझेदारी की. इस दौरान बटलर 38 रन बना के आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद पहली पारी के शतकवीर बल्लेबाज़ फोक्स ने 37 रन की पारी खेली. इस दौरान जेंनिंग्स ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया. उन्होंने 144 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी की वजह से इंग्लैंड ने 322 रन बनाए. श्रीलंका के लिए परेरा ने 2 और हेराथ ने दो विकेट हासिल किये.
Stumps!
Sri Lanka close day three on 15/0 in their attempt to chase down 462.
Keaton Jennings was the player of the day, scoring an unbeaten 146 for England.#SLvENG 1st Test live
https://t.co/aBGojY53Jw pic.twitter.com/t7nCTzHC6m
— ICC (@ICC) November 8, 2018
श्रीलंका ने की अच्छी शुरुआत

463 रन के स्कोर का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही. टीम ने तीसरे दिन विकेट नहीं गिरने दिया. दिन का खेल खत्म होने के समय श्रीलंका ने 15 रन बना लिए है. दिन का खेल खत्म होने के समय कुशल सिल्वा ने 8 रन और करुनारात्ने 7 रन बना के टिके हुए है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा की कल श्रीलंका कैसे लक्ष्य का पीछा करती है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post SLvsENG: रंगना हेराथ के अंतिम मैच में हार की कगार पर श्रीलंका, जीत के लिए 447 और रनों की जरूरत appeared first on SportzWiki Hindi.
