Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SLvsENG: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने अपने सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी को किया ड्रॉप

भारत के पड़ोस में यानि श्रीलंका में आज से टेस्ट क्रिकेट की मजबूतों टीमों में से एक इंग्लैंड और मेजबान श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच गाले में शुरू हो चुका है।

इंग्लैंड -श्रीलंका के बीच गाले में खेला जा रहा है पहला टेस्ट मैच

श्रीलंका के दौरे पर आयी इंग्लैंड की टीम वनडे और टी-20 सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज में भी अपनी हुकुमत बरकरार रखने की उम्मीद के साथ उतरी हैं।

गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस होने के साथ ही इंग्लैंड टीम की तस्वीर भी सामने आ गई।

इंग्लैंड ने दो खिलाड़ियों को दिया डेब्यू का मौका, स्टुअर्ट ब्रॉड को किया गया ड्रॉप 

इंग्लैंड की टीम ने इस पहले टेस्ट मैच में दो युवा खिलाड़ियों के डेब्यू करने का मौका दिया जिसमें सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स के अलावा युवा विकेटकीपर बल्लेबाज बेंजामिन फोक्स को मौका दिया है।

तो वहीं श्रीलंका की पिच को देखते हुए इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने इस पहले टेस्ट मैच में स्पिन गेंदबाजों पर जोर दिया है। और टीम में मोइन अली, आदिल राशिद के अलावा लेफ्ट आर्म स्पिनर मैथ्यू लिच को मौका दिया है। ऐसे में इंग्लैंड ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर रखा है।

स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर करने पर जो रूट ने दी अपनी राय

टॉस के बाद जो रूट ने टीम सेलेक्शन को लेकर कहा कि स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ना कभी आसान नहीं रहता है। ये एक बहुत अच्छा विकल्प है कि हम कई अलग-अलग विकल्पों को बदल सकें। कुछ लोगों के आने  और अपनी शुरुआत करने के लिए ये एक शानदार मौका रहेगा।

इस तरह से हैं दोनों टीमें

इंग्लैंडजो रूट (कप्तान), रोरी बर्न्स, किटन जेनिंग्स, जोस बटलर, मोइन अली, जोस बटलर, बेंजामिन फोक्स, आदिल रशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन और मैथ्यू लिच

श्रीलंकादिनेश चांडिमल (कप्तान) कुशल सिल्वा, दिमुथ करूणारत्ने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा निरोशन डिकवेला, दिलरूवान परेरा, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमन और रंगना हैराथ

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post SLvsENG: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने अपने सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी को किया ड्रॉप appeared first on SportzWiki Hindi.