श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच गॉल में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन कल इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बाद 321/8 का स्कोर बना लिया था। यह श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच भी है। आज इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अच्छे प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका को उनके ही घर में बैकफूट पर ला दिया है।
इंग्लैंड ने बनाये 342 रन
इंग्लैंड के नाबाद बल्लेबाज बेन फोक्स ने आज शानदार शतक जमाया। शुरूआती विकेट जल्दी गिरने के बाद 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फोक्स ने 107 रनों की जुझारू पारी खेली। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन फोक्स ने नीचे के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम को 342 रनों तक पहुंचा दिया।

श्रीलंका के लिए दिलरुवान परेरा ने सबसे ज्यादा 5 बल्लेबाजों को आउट किया। उनके अलावा सुरंगा लकमल ने 3 जबकि अकिला धनंजया और अंतिम मैच खेल रहे रंगना हेराथ ने 1-1 विकेट चटकाया।
203 रनों पर सिमटी श्रीलंका की पारी
इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर रख 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी थी। उनके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और श्रीलंका को उसके ही घर में सिर्फ 203 रनों पर समेत पहली पारी में 139 रनों की बढ़त बना ली।
श्रीलंका के लिए सिर्फ एंजलो मैथ्यूज ने 52 रनों की पारी खेली। उसके अलावा कोई बल्लेबाज 35 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने 4, आदिल राशिद और जैक लीच ने 2-2 जबकि सैम करन और जेम्स एंडरसन ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया।
दूसरी पारी में इंग्लैंड की ठोस शुरुआत

गॉल टेस्ट की पहली पारी में 10 रनों पर 2 विकेट खोने वाली इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी में ठोस शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स और कीटन जेनिंग्स ने दिन के अंतिम 12 ओवर में 38 रन बनाये। दूसरी पारी में इंग्लैंड की बढ़त 177 रनों की हो गई है और अभी उनके पास 10 विकेट बचे हुए हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post SLvsENG, गॉल टेस्ट: दूसरे ही दिन इंग्लैंड ने मैच पर कसा शिकंजा, श्रीलंका के लिए वापसी मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.