Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS : भारतीय टीम की शानदार जीत में हुई रिकार्ड्स की बारिश 1 या 2 नहीं, बल्कि पुरे मैच में बने 7 बड़े रिकॉर्ड

भारत और विंडीज के बीच आज टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया. रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. भारत के लिए क्रुणाल पंड्या और खलील अहमद अपने टी-20 करियर का आगाज करने जा रहे हैं. विंडीज ऑराउंडर आंद्रे नेल सीरीज से बाहर हो गए हैं. विंडीज के लिए भी  तीन खिलाड़ियों ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया. मेहमान टीम ने पहले मुकाबले में ओशाने थॉमस, फाबियन एलन और खैरी पिएरे को इलेवन में जगह दी.

विंडीज के बल्लेबाज़ हुए फेल

भारत ने कुलदीप यादव की उम्दा गेंदबाज की बदौलत वेस्टइंडीज कोसिर्फ 109 रन पर ही सीमित कर दिया. कुलदीप यादव के तीन विकेटों के साथ विंडीज बल्लेबाजों का लापरवाह अंदाज भी इस कम स्कोर के लिए जिम्मेदार रहा, नतीजा यह रहा कि वेस्टइंडीज की टीम कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट पर 109 रन ही बना सकी. उसकी ओर से सबसे ज्यादा 27 रन नंबर आठ बल्लेबाज फाबियान ने बनाए.

भारत के बल्लेबाज़ हुए फेल 

भारत की शुरुआत कुछ खास नही रही. टीम के कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 6 रन  बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद धवन भी कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ 3 रन बना के आउट हो गए. राहुल भी कुछ खास नही कर सके और सिर्फ 16 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कार्तिक ने 33 रन की पारी खेल कर टीम को जीत दिला दी.

जानिए आज कौन-कौन से रिकॉर्ड बने 

कुलदीप यादव ने आज अपने टी-20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट पुरे कर लिए.

कार्तिक विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बन गए हैं.उन्होंने संगकारा के 142 कैच के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अब उसने आगे सिर्फ धोनी है. धोनी ने 151 कैच लिए हैं.

रोहित शर्मा अब कप्तान के रूप में शुरूआती दस मैचों में टी-20 ने सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले कप्तान बन गए गए है. रोहित ने कप्तान के रूप में 9 मैचो में जीत हासिल किये.

ये तीसरी बार हुआ है जब धवन थॉमस की गेंद पर आउट हुए है.

भारत आज पहली बार घरेलू घरती पर धोनी के बिना खेली है.

वेस्टइंडीज ने आज भारत के खिलाफ आज अपना सबसे कम स्कोर बनाया हैं.

इरफ़ान पठान और युसूफ के बाद पंड्या बंधू दुसरे भाई है, जिन्होंने भारत के लिए टी-20 मैच खेला है.

The post STATS : भारतीय टीम की शानदार जीत में हुई रिकार्ड्स की बारिश 1 या 2 नहीं, बल्कि पुरे मैच में बने 7 बड़े रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.