Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: 2018 में भारत और भारतीय बल्लेबाजों का रहा पूरी दुनिया में दबदबा, देखें पूरे साल में बने सभी रिकार्ड्स

भारतीय टीम को अब 2018 में एक भी वनडे मैच नहीं खेलना है। वनडे मैचों में साल की शुरुआत भारत ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से की थी। 6 मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने दुनिया की सबसे मजबूत टीम माने जाने वाली अफ्रीका को उनके घर से ही 5-1 से पटखनी दे दी। साल का अंत भी भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की 5 मैचों से वनडे सीरीज में 3-1 से हराकर की।

साल में प्रदर्शन

इस साल भारतीय टीम ने कुल 4 वनडे सीरीज में हिस्सा लिया। इसमें 3 में उसे जीत मिली जबकि इंग्लैंड में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को टीम ने अपने नियमित कप्तान की गैरमौजूदगी में आसानी से जीत लिया।

कुल मिलाकर भारतीय टीम ने इस साल 20 वनडे मैच खेले हैं। इसमें टीम को 14 जीत मिली है। 4 मुकाबले में टीम को हार का सामना भी करना पड़ा है वहीं 2 मैच टाई भी हुए हैं।

बनाम मैच जीत हार टाई बेनतीजा जीत %
अफगानिस्तान 1 0 0 1 0 50
बांग्लादेश 2 2 0 0 0 100
इंग्लैंड 3 1 2 0 0 33.33
हांगकांग 1 1 0 0 0 100
पाकिस्तान 2 2 0 0 0 100
दक्षिण अफ्रीका 6 5 1 0 0 83.33
वेस्टइंडीज 5 3 1 1 0 70
कुल 20 14 4 2 0 70

सीरीज में प्रदर्शन

इस साल भारतीय टीम ने कुल 4 वनडे सीरीज खेले हैं। इसमें 3 द्विपक्षीय और एक एशिया कप शामिल था। इसमें 3 सीरीज को भारत ने आसानी से अपने नाम किया. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ बढ़त बनाने के बाद सीरीज गंवानी पड़ी।

सीरीज मैच जीत हार टाई
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत 6 5 1 0
इंग्लैंड बनाम भारत 3 1 2 0
एशिया कप 6 5 0 1
भारत बनाम वेस्टइंडीज 5 3 1 1

सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम

भारतीय बल्लेबाजों ने पिछले सालों की तरह इस बार भी रनों का अम्बार लगाया है। एशिया कप में टीम को सिर्फ एक बार पहले बल्लेबाजी का मौका मिला लेकिन दक्षिण अफ्रीका में और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर में टीम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े स्कोर बनाये।

स्कोर ओवर बनाम ग्राउंड
377/5 50 वेस्टइंडीज मुंबई
326/2 42.1 वेस्टइंडीज गुवाहाटी
321/6 50 वेस्टइंडीज विशाखापट्टनम
303/6 50 दक्षिण अफ्रीका केप टाउन
289/7 50 दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग

घर और बाहर प्रदर्शन 

भारतीय टीम ने इस साल अपने घर में सिर्फ एक वनडे सीरीज खेला है। वहीं एक-एक सीरीज दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में भी खेला है जबकि एशिया कप का आयोजन यूएई में हुआ था।

जगह मैच जीत हार टाई जीत %
भारत में 5 3 1 1 60
भारत से बाहर 15 11 3 1 73.33

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post STATS: 2018 में भारत और भारतीय बल्लेबाजों का रहा पूरी दुनिया में दबदबा, देखें पूरे साल में बने सभी रिकार्ड्स appeared first on SportzWiki Hindi.