Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: AUSvsIND : पहले टी-20 मैच में बने 10 रिकॉर्ड, वर्षो पुराना रिकॉर्ड बनाने से चुकी भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत की टीम को ब्रिसबेन में खेले गये पहले टी-20 मैच में 6 रन से हरा दिया हैं. भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेले गये इस मैच के दौरान कई शानदार रिकॉर्ड बने हैं. हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो आज के मैच में बने हैं.

आइये डालते है एक नजर आज के मैच में बने रिकार्ड्स पर :

1. किसी एक साल में टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शिखर धवन पहले नंबर में आ गये हैं. धवन ने इस साल 2018 में कुल 648 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय रन बना लिए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड कोहली के नाम था. जिन्होंने साल 2016 में 641 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाये हुए हैं.

2. साल 2018 में विराट कोहली ने तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय पारियों में सिंगल डिजिट पर स्कोर बनाया हैं. इससे पहले किसी भी साल उन्होंने तीन या इससे ज्यादा सिंगल डिजिट के स्कोर टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं  बनाये थे.

3. शिखर धवन ने आज 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. यह उनके टी-20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का चौथा सबसे तेज अर्धशतक था.

4. शिखर धवन ने आज अपने क्रिकेट करियर का 9वां अर्धशतक लगाया.

5. क्रुनाल पांड्या ने अपने 4 ओवर में आज 55 रन खर्च किये. यह ऑस्ट्रेलिया की धरती में भारत के गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड बन गया हैं.

6. एरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बने हैं. जिन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में अपने 500 रन पूरे कर दिए हैं.

7. कुलदीप यादव ने अपने शुरूआती 15 टी-20 मैच में 31 विकेट हासिल कर लिए हैं. उनसे ज्यादा विकेट शुरूआती 15 टी-20 मैचों में किसी भी खिलाड़ी ने हासिल नहीं किये हैं. अजंता मेंडिस ने अपने शुरूआती 15 टी-20 मैचों में 29 विकेट हासिल किये थे.

8. साल 2012 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को टी-20 क्रिकेट में अपनी धरती पर हराया है.

9. साल 2018 में शिखर धवन ने सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने के मामले पर बाबर आजम की बराबरी कर ली हैं.

10. खलील अहमद ने अपनी ऑस्ट्रेलिया की धरती में फेकी गई पहली ही गेंद पर आज विकेट हासिल किया हैं. वह ऑस्ट्रेलिया की धरती में पहली ही गेंद पर विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS: AUSvsIND : पहले टी-20 मैच में बने 10 रिकॉर्ड, वर्षो पुराना रिकॉर्ड बनाने से चुकी भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.