भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला जाने वाला दूसरा टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19 ओवर में 132 रन बना लिए थे, लेकिन इसी दौरान मैच में बारिश आ गई ऑस्ट्रेलिया की टीम आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाई.
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेले इस रद्द हुए मैच के दौरान कई शानदार रिकॉर्ड बने हैं. हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो आज के मैच में बने हैं.

आइये डालते हैं आज के मैच पर बने रिकार्ड्स पर :
1. भारत की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच को आज गोल्डन डक का शिकार बनाया. भारतीय टीम अपने विपक्षी कप्तान को सबसे ज्यादा 5 बार गोल्डन डक पर आउट करने वाली टीम बन गई हैं.
2. एरोन फिंच जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन की पारी खेलने के बाद कुल 10 पारी खेल चुके हैं, जिसमे वह 10.50 की औसत से मात्र 105 रन ही बना पाये हैं.

3. एरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया के पहले ऐसे कप्तान बने हैं. जो भारतीय टीम के खिलाफ शून्य रन के स्कोर पर आउट हुए हैं.
4. बता दें, कि एरोन फिंच अपने टी-20 क्रिकेट करियर में पहली बार गोल्डन डक का शिकार बने हैं.
5. नाथन कुल्टर नाइल साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 पारियों में 117 रन बना चुके हैं. इस साल उनके द्वारा खेले गये 7 टी-20 मैचों में वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. उसने पहले इस सूची में ग्लेन मैक्सवेल 7 पारियों में 144 रन आते हैं.

6. भारतीय टीम पिछली 8 दिपक्षिय सीरीज से जीत हासिल करती आ रही थी, लेकिन इस दिपक्षिय सीरीज में भारत का सीरीज जीतने का सपना टूट गया हैं.
7. भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज क्रुनाल पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में आज अपना पहला अंतरराष्ट्रिय विकेट हासिल किया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS: AUSvsIND : बारिश के कारण रद्द हुए मैच में बने 7 रिकॉर्ड, एरोन फिंच के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.