भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज वनडे सीरीज का पांचवा और आखिरी मुकाबला खेला गया. इस दौरान वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. विंडीज ने टीम में दो बदलाव किये. तो भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कोई बदलाव न करते हुए अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया.
भारत ने हासिल की आसान जीत
BOOM gets Hope Castled
A special delivery to get the man in form cleaned up. @Jaspritbumrah93 swung one right in to disturb the wood work. Boom special.
https://t.co/DhdVL62hGz pic.twitter.com/lPeJI8tNiP
— BCCI (@BCCI) November 1, 2018
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 31.5 ओवरों में 104 रनों पर ऑलआउट हो गई. यह वेस्टइंडीज का भारत के खिलाफ वनडे में सबसे कम स्कोर है. वेस्टइंडीज की ओर से इस दौरान सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए. उनके अलावा 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. कप्तान होल्डर ने सबसे ज्यादा 25, सैमुएल्स ने 24 और रोवमन पॉवेल ने 16 रन बनाए.
FIFTY!
The Hitman @ImRo45 looks in great touch as he brings up his 37th ODI half-century
#INDvWI pic.twitter.com/GlYXnG9vDM
— BCCI (@BCCI) November 1, 2018
भारत की ओर से जडेजा ने 34 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. खलील ने 29 रन देकर 2 और बुमराह ने 11 रन देकर 2 विकेट झटके. भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट झटके.
And, it's a wrap.#TeamIndia win the 5th @Paytm ODI by 9 wickets.#INDvWI pic.twitter.com/uzYnO90u1K
— BCCI (@BCCI) November 1, 2018
भारत ने 105 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना पहला विकेट 6 रनों के स्कोर पर गिर गया. रोहित शर्मा और विराट कोहली स्कोर को आगे बढ़ाया. इस दौरान रोहित शर्मा शानदार फिफ्टी मार कर टीम इंडिया को जीत दिला दी.
जानिए आज कौन- कौन से रिकॉर्ड बने:
1.धवन के करियर में ये पहली बार हुआ है कि उन्होंने एक वनडे सीरीज में एक भी फिफ्टी न बनाई हो.
2.वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ अपना सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया है. विंडीज की टीम आज सिर्फ 104 रन पर ही सिमट गई. इससे पहले विंडीज का भारत का खिलाफ सबसे कम स्कोर 123 रन था जो उसने 1997 में बनाया था.
3.रोहित और कोहली ने अपनी साझेदारी में 4000 रन पूरे कर ले हैं. ऐसा करने वाले वो भारत की छठी जोड़ी हैं.
4.रोहित शर्मा ने आज अपने 200 छक्के पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले वो भारत के दूसरे खिलाड़ी और दुनिया के 8वें बल्लेबाज़ है.
5.इसके अलावा रोहित ने 200 छक्के मारने के लिए तीसरी सबसे कम गेंदों का सामना किया है. रोहित ने मात्र 8387 गेंदों का सामना किया है. उनसे पहले मैकुलम और शाहिद अफरीदी है.
6.इसके अलावा रोहित सबसे कम पारियों में 200 छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए है. रोहित ने ये कारनामा सिर्फ 187 पारियों मे ही किया हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम था.
7.विराट कोहली विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं.
8.रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 11,000 रन पुरे कर लिए हैं.
The post STATS: INDvsWI: मैच में बने कुल 8 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.


