भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा टी-20 मैच आज रविवार 11 नवंबर को चेन्नई में खेला जाना हैं. इस तीसरे टी-20 मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में खिलाड़ी बना सकते हैं.

आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बन सकने वाले आंकड़ो पर :
4 : रोहित शर्मा 4 छक्के और लगा देंगे, तो वह 100 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जायेंगे. वह अबतक 87 मैचों में 96 छक्के लगा चुके हैं.
1 : रोहित शर्मा अगर इस मैच में 1 चौका और लगा देंगे, तो वह 200 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जायेंगे. बता दें, कि विराट 214 चौके भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में लगा चुके हैं.

3 : भारतीय टीम अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ यह मैच जीत जाती हैं, तो वह टी-20 सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी और पहली बार भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई टी-20 सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करेगी.
27 : कार्लोस ब्रेथवेट वेस्टइंडीज के लिए अबतक 27 विकेट हासिल कर चुके हैं. अगर वह इस मैच में 3 विकेट हासिल और कर लेते हैं, तो वह रवि रामपाल 27 विकेट को पीछे छोड़ देंगे और वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में 7वें पायदान पर आ जायेंगे.
4 : भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के लिए अबतक 31 विकेट ले चुके हैं. अगर वह आज 4 विकेट और हासिल कर लेंगे, तो वह हार्दिक पांड्या 33 विकेट और आशीष नेहरा 34 विकेट को पीछे छोड़ देंगे. भुवी अबतक भारतीय टीम के लिए 31 विकेट हासिल कर चुके हैं.
12 : किरन पोलार्ड अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में अपने 800 रनों से मात्र 12 रन दूर हैं.
2 : भारतीय टीम अगर वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 में हरा देती हैं, तो दूसरी बार तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 3-0 से जीत हासिल करेगी. इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 3-0 से टी-20 सीरीज हराई थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS PREVIEW : तीसरे टी-20 में बन सकते हैं यह 7 रिकॉर्ड, रोहित के पास यह दो विश्व रिकॉर्ड बनाने के मौके appeared first on SportzWiki Hindi.