भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच 21 नवंबर बुधवार को खेला जाना हैं. इस टी-20 मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में खिलाड़ी बना सकते हैं.
आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच में बन सकने वाले आंकड़ो पर :

1 : रोहित शर्मा 4 छक्के और लगा देंगे, तो वह 100 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जायेंगे. वह अबतक 87 टी-20 मैचों में 96 छक्के लगा चुके हैं.
2 : विराट कोहली 4 छक्के और लगा देंगे, तो वह 50 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जायेंगे. वह अबतक 62 टी-20 मैचों में 46 छक्के लगा चुके हैं.
3 : भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के लिए अबतक 31 विकेट ले चुके हैं. अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट और हासिल कर लेंगे, तो वह हार्दिक पांड्या 33 विकेट और आशीष नेहरा 34 विकेट को पीछे छोड़ देंगे. भुवी अबतक भारतीय टीम के लिए 31 विकेट हासिल कर चुके हैं.

4. केएल राहुल 5 गेंद खेलते ही भारतीय टीम के लिए टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 500 गेंद खेलने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे. उनसे पहले 8 भरतीय बल्लेबाज 500 गेंदे से ज्यादा भारत के लिए खेल चुके हैं.
5. सिर्फ एक छक्का लगाते ही एरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे. फिलहाल डेविड वार्नर और एरोन दोनों ने ही 79-79 छक्के ऑस्ट्रेलिया के लिए लगाये हुए हैं.
6. एंड्रयू टाई ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक 35 विकेट हासिल किये हैं. उनके पास जेम्स फाँकनर 36 विकेट को पीछे छोड़ने का मौका हैं. एक विकेट हासिल करते ही वह ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन जायेंगे.
7. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने पिछले पांच टी-20 मैच लगातार हारे हुए हैं. अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम छठा मैच भी हार जाती हैं, तो वह लगातार 6 टी-20 मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.
8. भारत की टीम अपने पिछले चार टी-20 मैच में लगातार जीत हासिल की हैं. अगर भारत की टीम यह मैच भी जीत जाती हैं, तो भारत लगातार पांच टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड बना लेगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS PREVIEW : पहले टी-20 मैच में बन सकते है 8 रिकॉर्ड, कोहली, रोहित के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.