भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 23 नवंबर शुक्रवार को खेला जाना हैं. इस टी-20 मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बना सकते है.
यहाँ देखें कौन से हैं वो रिकॉर्ड:

आइये डालते है मैच में बन सकने वालें आंकड़ो पर :
1. भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा इस टी-20 मैच में मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ सकते हैं. मार्टिन गुप्टिल ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अबतक सबसे ज्यादा 2271 रन बनाये हुए हैं. वहीं रोहित 2214 रन बना चुके हैं. रोहित शर्मा उनसे मात्र 57 रन पीछे हैं.
2. रोहित शर्मा 4 छक्के और लगा देंगे, तो वह 100 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जायेंगे. वह अबतक 88 टी-20 मैचों में 96 छक्के लगा चुके हैं.
3. विराट कोहली 4 छक्के और लगा देंगे, तो वह 50 छक्के लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन जायेंगे. वह अबतक 63 टी-20 मैचों में 46 छक्के लगा चुके हैं. उसने ऊपर इस लिस्ट में रोहित शर्मा 96 छक्के, युवराज सिंह 74 छक्के और सुरेश रैना 58 छक्के का नाम आता हैं.

4. एंड्रयू टाई ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक 36 विकेट हासिल किये हैं. एक विकेट लेते हुए ही एंड्रयू टाई, जेम्स फाँकनर 36 विकेट को पीछे छोड़ सकते हैं. एक विकेट हासिल करते ही वह ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन जायेंगे.
5. सिर्फ एक छक्का लगाते ही एरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे. फिलहाल डेविड वार्नर और एरोन फिंच दोनों ने ही 79-79 छक्के ऑस्ट्रेलिया के लिए लगाये हुए हैं.
6. भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के लिए अबतक 31 विकेट ले चुके हैं. अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट और हासिल कर लेंगे, तो वह हार्दिक पांड्या 33 विकेट और आशीष नेहरा 34 विकेट को पीछे छोड़ देंगे. भुवी अबतक भारतीय टीम के लिए 31 विकेट हासिल कर चुके हैं.

7. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की धरती में आजतक दो या उससे ज्यादा टी-20 मैचों की सीरीज नहीं हारी हैं. अगर इस मैच में ऑस्ट्रेलिया जीत जाता हैं, तो पहली बार भारत की टीम को दो या उससे ज्यादा टी-20 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हार का सामना करना पड़ेगा.
8. भारतीय टीम ने साल 2017 से लगातार 8 टी-20 सीरीज जीती है और एक टी-20 ट्राई सीरीज जीती हैं. अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम हारती है, तो भारतीय टीम का यह विजय रथ रुक जायेगा.
9. ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम ने पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली दो लगातार सीरीज हारी हैं, अगर वह दूसरे टी-20 में भारत को हरा देता हैं, तो वह अपनी सीरीज हार का सिलसिला तोड़ देगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS PREVIEW : दूसरे टी-20 मैच में बन सकते है यह 9 रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के पास टी-20 का विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.