Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

stats preview : दूसरे टी-20 में बन सकते है यह 9 रिकॉर्ड, रोहित के पास कोहली का खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच लखनऊ में खेला जाना हैं. इस दूसरे टी-20 मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में खिलाड़ी बने सकते हैं.

आइये डालते है एक नजर दूसरे टी-20 में बनने वाले संभावित रिकार्ड्स पर :

20 : शिखर धवन मात्र 20 रन बनाते ही अपने एक हजार टी-20 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे कर लेंगे. वह अबतक 41 टी-20 मैचों में 980 रन बना चुके हैं.

11 : रोहित शर्मा 11 छक्के और लगा देंगे, तो वह 100 छक्के लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जायेंगे. वह अबतक 85 मैचों में 89 छक्के लगा चुके हैं.

9 : रोहित शर्मा अगर इस मैच में 9 चौके और लगा देंगे, तो वह 200 चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जायेंगे. बता दें, कि विराट 214 चौके भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में लगा चुके हैं.

11 : रोहित शर्मा अगर इस मैच में 11 रन बना लेंगे, तो वह भारत के लिए टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे. विराट के जहां 62 टी-20 मैचों में 2102 रन हैं. वहीं रोहित ने 85 टी-20 मैचों में 2092 रन बना लिए हैं.

6 : जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के लिए अबतक 36 टी-20 मैचों में 44 विकेट ले चुके हैं. 6 विकेट लेते ही वह भारत के दूसरे 50 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जायेंगे. उनसे ज्यादा विकेट भारत के लिए सिर्फ रविचंद्रन अश्विन के नाम हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 52 विकेट लिए हुए हैं.

1 : भारतीय टीम अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ यह मैच जीत जाती हैं, तो वह टी-20 सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी. पहली बार भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई सीरीज अपने नाम करेगी.

3 : कार्लोस ब्रेथवेट वेस्टइंडीज के लिए अबतक 27 विकेट हासिल कर चुके हैं. अगर वह इस मैच में 3 विकेट हासिल और कर लेते हैं, तो वह रवि रामपाल 27 विकेट को पीछे छोड़ देंगे और वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में 7वें पायदान पर आ जायेंगे.

The post stats preview : दूसरे टी-20 में बन सकते है यह 9 रिकॉर्ड, रोहित के पास कोहली का खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.