Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T-20 मैच के लिए 12 खिलाड़ियों का ऐलान, जानिए

स्पोर्ट्स डेस्क। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। 21 नवंबर को भारत ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। अब मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम के कप्तान विराट कोहली होंगे वहीं रोहित शर्मा उपकप्तान रहेंगे। खास बात यह है कि दिनेश कार्तिक के टीम में होते हुए ऋषभ पंत को विकेटकीपर बनाया गया है।

BCCI ने 12 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए ट्विटर पर लिखा,''हमने पहले टी-20 के लिए 12 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। #TeamIndia”

वहीं मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे और स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह नहीं दी गई है। दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि भारत ऑस्ट्रेलिया से टी-20 सीरीज जीत सकती है। कई दिग्गजों ने यह भी कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की विराट कोहली से पन्गा लेना भारी पड़ सकता है।

इस प्रकार है टीम-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल।

इस प्रकार है टी-20 शेड्यूल-
पहला टी-20: भारत vs ऑस्ट्रेलिया
21 नवंबर 2018, 1:20 PM (भारतीय समयानुसार), ब्रिस्बेन
दूसरा टी-20: भारत vs ऑस्ट्रेलिया
23 नवंबर 2018, 1:20 PM, मेलबर्न
तीसरा टी-20: भारत vs ऑस्ट्रेलिया

यह भी पढ़े:-

अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की बचपन की आपने यह तस्वीरें देखी नहीं होगी

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में जाते ही कोहली ने टीम के इस खिलाड़ी को बता दिया चैंपियन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया टीम के आक्रामक होने पर विराट कोहली ने दिया ये बड़ा बयान



Herald