Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का दावा, धोनी शायद ही खेलेंगे अगला T-20 वर्ल्डकप

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत से ही टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगभग हर बड़ा टूर्नामेंट जीता है। हालाँकि 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने 2016 में सीमित ओवर के क्रिकेट में भी टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद से ही धोनी के प्रदर्शन में निरंतर गिरावट आई है जिसकी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 टीम में जगह नहीं मिली है।

योगी सरकार ने मैच से ठीक पहले बदला लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम, जानिए वजह

जहाँ चयनकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने दूसरे विकेटकीपर की तलाश के लिए धोनी को इन दोनों सीरीज में विश्राम दिया है वहीं फैंस का मानना है कि ख़राब फॉर्म को देखते हुए धोनी को टीम से बाहर किया गया है। अब इस बारे में बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर ने कहा है कि धोनी 2020 में होने वाला अगला टी-20 वर्ल्ड कप शायद ही खेलेंगे।

गावस्कर के अनुसार भारतीय टीम मैनेजमेंट भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा रिषभ पंत को एक फिनिशर के साथ-साथ एक प्रभावी विकेटकीपर के रूप में स्थापित करना चाहता है और इसका मतलब यह है कि धोनी 2020 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए नहीं खेलेंगे।

Ind vs WI T20: कल ये कारनामा कर टीम इंडिया को जीत दिलाना चाहेंगे रोहित शर्मा

जब गावस्कर से पूछा गया कि टी-20 में धोनी का चयन नहीं करना गलत है या सही तो गावस्कर ने कहा कि धोनी जानते है कि वे 2020 में टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे इसलिए उन्होंने भारतीय क्रिकेट के अच्छे के बारे में सोचा और ऋषभ पंत को टी-20 अनुभव हासिल करने का मौका दिया। चूँकि आईपीएल में पंत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है इसलिये धोनी ने खुद को टीम से बाहर रखा है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम को आने वाले कुछ दिनों में काफी टी-20 मैच खेलने है जिसकी शुरुआत पहले ही हो चुकी है। पहले टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी जिसमें भारत पहला मैच जीत चुकी है वहीं भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी तीन टी-20 मैच खेलने है। इन दोनों ही सीरीज के लिए टीम में धोनी का चयन नहीं किया गया है।



Herald