Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T-20 में चौथा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा की ब्रायन लारा ने इस तरह की तारीफ

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर चल रहे है। जहां रोहित दिनों बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे है वहीं क्रिकेट जगत के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी उनकी तारीफ कर रहे है। इंडीज के खिलाफ पिछले मैच में शानदार शतक लगाने वाले रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए वेस्ट इंडीज टीम के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा ने कहा कि रोहित रनों के मामले में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज है और हर कोई रोहित शर्मा को उनकी टीम में लेना चाहता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम में हुए ये बदलाव, बाहर हुए ये अहम खिलाड़ी

लारा ने कहा कि अगर आप 50-50 और टी-20 में रोहित शर्मा के आंकड़ों पर गौर करेंगे तो देखेंगे कि वह रनों के मामले में दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज है। और यही कारण है कि वह दुनिया की किसी भी सीमित ओवर टीम में जगह बनाने का हकदार है। उन्हें कोई भी अपनी टीम में लेना चाहेगा। वह केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व एकादश में भी जगह पाने का हक़दार है।

जानिए, आखिर किस बात को लेकर कप्तान कोहली से खुश नहीं है रोहित शर्मा

बता दें कि रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में सिर्फ 61 गेंदों पर 111 रनों की शतकीय पारी खेली और इसी के साथ वह न्यूज़ीलैण्ड के कोलिन मुनरो को पीछे छोड़ टी-20 में चार शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए है। इसी के साथ रोहित भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़कर भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बन गए है।

विराट कोहली की अनुपस्थिति में इन दिनों टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा ना केवल बल्लेबाजी बल्कि कप्तानी में भी शानदार रहे है। उनकी कप्तानी ने भारत ने हाल ही में निदहास ट्रॉफी और एशिया कप जीता है वहीं टीम इंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी 2-0 से आगे चल रही है। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार 11 नवम्बर को चेन्नई में खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में इन स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरेगी ऑस्ट्रेलिया



Herald