इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में शानदार आगाज किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्वकप के अपने पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 194 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
10वीं, 12वीं पास के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
195 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी कीवी महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई है। इस प्रकार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्वकप टी20 के उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड को 34 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज कर इस बड़ी प्रतियोगिता का शानदार आगाज किया।
2011 विश्वकप में टीम को चैंपियन बनाने वाले इस गेंदबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
आपको बता दें कि भारतीय महिला टी20 की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विश्वकप के पहले टी20 मैच में रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मात्र 51 गेंदों में 103 रन की शतकीय पारी खेल टीम का स्कोर 195 रन पर पहुंचाने के साथ ही शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।
फिल्म ठग्स आॅफ हिंदोस्तान ने पहले ही दिन बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
इसके साथ ही कप्तान हरमनप्रीत टी20 विश्वकप में शतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। हरमनप्रीत से पहले कोई भी इंडियन महिला क्रिकेटर ये कारनामा नहीं कर पाई। इसके साथ ही महिला टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाली हरमनप्रीत कौर तीसरी कप्तान बन गई है।