इंटरनेट डेस्क। इस समय वेस्टइंडीज की धरती पर महिला विश्वकप खेला जा रहा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरूवार को आयरलैंड के खिलाफी इस टी20 विश्वकप का तीसरा मैच खेला और इस बड़ी प्रतियोगिता में आयरलैंड को 52 रनों के बड़े अंतर से हराकर इस सीरीज में जीत की हैट्रिक लगाई और इसके साथ ही आठ साल बाद टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।
10वीं पास के लिए इस विभाग में निकली भारी भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
वेस्टइंडीज के गयाना में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। भारत के 146 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम आठ विकेट पर 93 रन ही बना पाई और टी20 विश्वकप का ये मुकाबला 52 रनों से हार गई। भारतीय महिला क्रिकेट ने इसके साथ ही इस बड़े टूर्नांमेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। भारत ने आयरलैंड से पहले चिर प्रतिद्धंद्धी टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हुई है।
आयरलैंड के खिलाफ खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत की पूर्व महिला कप्तान मिताली राज ने एकबार फिर शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मिताली राज ने आयरलैंड के खिलाफ 56 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में भारत की और से बाएं हाथ की शानदार गेंदबाज राधा यादव ने 25 रन खर्च करके तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और साथ राधा यादव का भरपुर साथ दीप्ति यादव ने भी दिया दीप्ति ने 15 रन खर्च करके दो महत्वपूर्ण विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। मिताली राज को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।