Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 में डेब्यू करने जा रहा है ये खिलाड़ी, बनना चाहता है MS Dhoni की तरह

स्पोर्ट्स डेस्क। भातीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गयी पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की। पांच मैचों की वनडे सीरीज के भारत 4 नवंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में एक धाकड़ ऑलराउंडर शामिल होने जा रहा है। T20 में डेब्यू करने जा रहा ये खिलाडी कोई और नहीं बल्कि हार्डिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या है। कृणाल आइपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए, बड़ोदा और इंडिया ए के लिए पिछले तीन वर्षों से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।


ICC रैंकिंग: पहली बार टॉप 10 में आये चहल, बल्लेबाजी में टॉप पर है ये भारतीय खिलाडी
ग्रीम स्मिथ ने की विराट कोहली को लेकर भविष्यवाणी, कहा- टेस्ट क्रिकेट में कर सकते है ये काम

27 वर्ष के क्रुणाल का इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था हालांकि उन्हें इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला पाया था। लेकिन अब वो टी20 में डेब्यू करने के लिए तैयार है। टीम में शामिल होने से खिलाड़ी क्रुणाल काफी खुश है। उन्होंने कहा कि मैं टीम में अपने चुनाव को लेकर काफी खुश हूं साथ ही मुझे थोड़ी हैरानी भी हो रही है। मेरी पत्नी ने जब मुझे बताया था कि मैं इंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में चुन लिया गया हूं तब मैं बहुत खुश हुआ।


सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अंडर-19 में मचाया धमाल, लगाया विकेटों का "सिक्सर"

आपको जानकर हैरानी होगी कि टी में डेब्यू करने जा रहे क्रुणाल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन है और उनकी तरह बनना चाहते है। कृणाल पांड्या ने कहा कि " मैं वहां (इंग्लैंड टी-20 सीरीज) थोड़े से समय के लिए था। मैं टीम मे चुने जाने से पहले इंडिया ए की टीम के साथ था। इस दौरान मैंने महेंद्र सिंह धोनी को बहुत ही करीब से देखा और मैं उनसे काफी प्रभावित हुआ। उनकी सादगी, उनका अंदाज, उन्होंने जीवन में काफी कुछ हासिल किया फिर भी बहुत ही विनम्र हैं। इसके साथ ही एमएस धोनीधरती से जुड़े हुए इंसान हैं इसलिए मैं उनकी तरह ही बनना चाहता हूं।

बता दे कि क्रुणाल भी हार्दिक की तरह ही ऑलराउंडर हैं। क्रुणान ने मुंबई इंडियंस की ओर से खलते हुए 39 मैचों में 29.05 की औसत से 708 रन बनाए हैं, इसके साथ ही 28 विकेट भी लिए हैं।




Herald