स्पोर्ट्स डेस्क। शुक्रवार को टी-20 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 113 रन बनाये। भारत की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बात एक बाद एक विकेट गिरता गया। भारत के आसान 113 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 17.1 ओवर में 116 रन बनाकर हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत का टी-20 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधुरा रह गया।
इंग्लैंड की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमी एलेन जोंस (53) और नेटली स्कीवर (52) अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से एक मात्र स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 147.82 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंद में 34 रन बनाए। इस पारी में मंधाना ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं इंग्लैंड की हीथर नाइट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किये और किर्स्टी गॉर्डोन, सोफी एक्स्लेस्टने को दो-दो विकेट मिले।
आपको बता दे भारत ने साल 2010 के बाद से पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। यही नहीं भारत ने अपने ग्रुप-बी के सभी चारों मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में एंट्री ली थी। लेकिन इंग्लैंड ने भारत का सपना चकनाचूर कर दिया। इंग्लैंड ने साल 2017 में भी 50 ओवरों के विश्व कप के रोमांचक फाइनल मैच में टीम इंडिया को 9 रनों से हराया था।
ये भी पढ़े :
क्रुणाल पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पढक़र चौंक जाएंगे आप
IND vs AUS 1st T20: कंगारुओं ने रखा 174 रनों का लक्ष्य, भारत की जबरदस्त शुरुआत
Ind vs AusT20: ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत में बारिश ने डाली बाधा, मैच रुका
Herald